अयोध्या में रविवार को सुबह हल्की धूप निकली हुई है।दो दिनों से बरसात से जूझ रहे लोग इससे प्रसन्नता का अनुभव कर रहे हैं। इससे पहले शनिवार को आंधी-बारिश के दौरान अलग-अलग हादसों में पांच लोगों की मौत हो गई। खंडासा में पेड़ की डाल गिरने से 12 वर्षीय किशोर, मवई में यूकेलिप्टस का पेड़ गिरने से 40 वर्षीय किसान और रुदौली के बिचाला में महुआ का पेड़ गिरने से 75 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हुई। पूराकलंदर के मसौधा बाजार में बरगद का पेड़ कार पर गिरने से एक किशोर की जान चली गई और दूसरा घायल हो गया। वहीं, मवई के मीरमऊ घाट पर गोमती नदी में गिरने से 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई।
खंडासा में किशोर की मौत: ढोली आसकरन निवासी राम सुंदर का 12 वर्षीय बेटा आर्यन शनिवार को घर के पास गया था। इसी दौरान पेड़ की डाल उसके ऊपर गिर गई। परिजन उसे सीएचसी मिल्कीपुर ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर एसडीएम मिल्कीपुर पवन कुमार शर्मा और राजस्व टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसडीएम ने बताया कि दैवीय आपदा राहत कोष से नियमानुसार सहायता दी जाएगी।
मवई में किसान पर गिरा पेड़: मवई गांव निवासी धर्मराज (40) पुत्र मालिक राम धान के खेत से पानी निकाल रहे थे। इसी दौरान यूकेलिप्टस का पेड़ उनके ऊपर गिर गया। ग्रामीणों ने उन्हें बाहर निकाला, लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
रुदौली में बुजुर्ग की मौत: बिचाला गांव निवासी रामस्वरूप (75) शनिवार को पशुशाला के पास छप्पर के नीचे बैठे थे। तेज हवा और बारिश में महुआ का पेड़ उनके ऊपर गिर गया। ग्रामीणों ने उन्हें भेलसर सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। तहसीलदार विजय कुमार गुप्ता मौके पर पहुंचे। एसडीएम विनोद गुप्ता ने बताया कि परिवार को दैवीय आपदा राहत कोष से सहायता दी जाएगी।
मसौधा में कार पर गिरा बरगद: शिवदासपुर, शुक्ल का पुरवा निवासी पंकज शुक्ला परिवार के साथ मसौधा बाजार पहुंचे थे। उनके कार से उतरने के बाद तेज आंधी में बरगद का पेड़ कार पर गिर गया। कार में फंसे दो किशोरों को पुलिस ने बाहर निकाला। आकाश वर्मा की मौत हो गई, जबकि दूसरा किशोर घायल है और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
गोमती में गिरने से मौत: मीरमऊ घाट निवासी शिव कैलाश निषाद (40) शनिवार सुबह नाव पर बैठकर दातून कर रहे थे। बारिश और आंधी के बीच वह अचानक नदी में गिर गए और डूब गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी।
[07:48, 27/09/2026] rameshmfzd: इसमें मौसम कभी जोड़ देना की मौसम आज धूप निकली हुई है।
कुछ खेत में फसल गिरने की वीडियो दे दें

