बोर्ड एग्जाम के स्ट्रेस में घर छोड़कर भागा नाबालिग:किशनगंज में कोचिंग जाने का कहकर निकला था, टेबल पर छोड़ा लेटर

बोर्ड एग्जाम के स्ट्रेस में घर छोड़कर भागा नाबालिग:किशनगंज में कोचिंग जाने का कहकर निकला था, टेबल पर छोड़ा लेटर

किशनगंज सदर थाना क्षेत्र के धर्मशाला रोड से 15 साल का प्रियांश पीयूष घर से लापता हो गया है। प्रियांश के पिता ने शनिवार को किशनगंज सदर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के मुताबिक, प्रियांश शनिवार सुबह कोचिंग जाने के लिए घर से निकला था। जब वह वापस नहीं लौटा और कोचिंग भी नहीं पहुंचा, तो परिवार ने उसकी तलाश शुरू की। उन्हें घर की टेबल पर प्रियांश का लिखा एक पत्र मिला। पत्र में उसने मैट्रिक परीक्षा और पढ़ाई के दबाव के कारण बिना बताए जाने की बात लिखी है। वह अपने साथ मोबाइल फोन ले गया है, लेकिन कॉल करने पर भी फोन नहीं उठा रहा है। CCTV खंगाल कर लड़के का पता लगा रही पुलिस पुलिस ने तुरंत केस दर्ज कर सब-इंस्पेक्टर सरवर इमाम को जांच अधिकारी बनाया है। पुलिस मोबाइल लोकेशन और सीसीटीवी फुटेज देखकर लड़के का पता लगाने की कोशिश कर रही है। किशनगंज सदर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि लापता छात्र की तलाश जारी है और उसे जल्द ढूंढ लिया जाएगा। किशनगंज सदर थाना क्षेत्र के धर्मशाला रोड से 15 साल का प्रियांश पीयूष घर से लापता हो गया है। प्रियांश के पिता ने शनिवार को किशनगंज सदर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के मुताबिक, प्रियांश शनिवार सुबह कोचिंग जाने के लिए घर से निकला था। जब वह वापस नहीं लौटा और कोचिंग भी नहीं पहुंचा, तो परिवार ने उसकी तलाश शुरू की। उन्हें घर की टेबल पर प्रियांश का लिखा एक पत्र मिला। पत्र में उसने मैट्रिक परीक्षा और पढ़ाई के दबाव के कारण बिना बताए जाने की बात लिखी है। वह अपने साथ मोबाइल फोन ले गया है, लेकिन कॉल करने पर भी फोन नहीं उठा रहा है। CCTV खंगाल कर लड़के का पता लगा रही पुलिस पुलिस ने तुरंत केस दर्ज कर सब-इंस्पेक्टर सरवर इमाम को जांच अधिकारी बनाया है। पुलिस मोबाइल लोकेशन और सीसीटीवी फुटेज देखकर लड़के का पता लगाने की कोशिश कर रही है। किशनगंज सदर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि लापता छात्र की तलाश जारी है और उसे जल्द ढूंढ लिया जाएगा।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *