भाड़े के हमलावर ने दो बहनों को मारा था ब्लेड:5 हजार में तय हुआ था सौदा; पिटाई से नाराज बॉयफ्रेंड ने रची थी साजिश

भाड़े के हमलावर ने दो बहनों को मारा था ब्लेड:5 हजार में तय हुआ था सौदा; पिटाई से नाराज बॉयफ्रेंड ने रची थी साजिश

मुजफ्फरपुर के बरूराज थाना क्षेत्र में 21 सितंबर को साइकिल से स्कूल जा रही दो बहनों पर ब्लेड से हमला भाड़े के बदमाश ने किया था। पुलिस पूछताछ में शुक्रवार को जेल भेजे गए मास्टरमाइंड संजीत कुमार ने इसका खुलासा किया है। मास्टरमाइंड ने बताया कि प्रेमिका के चाचा और भाई ने उसकी पिटाई की थी। जिसके बाद से वो गुस्से में था। उसने दोस्त चंदन को पांच हजार रुपए देकर प्रेमिका पर हमला कराने की बात कही थी। चंदन ने किसी व्यक्ति को भाड़े पर लेकर छात्राओं पर हमला कराया। पुलिस अब चंदन और हमलावर की तलाश में छापेमारी कर रही है। प्रेमिका के चाचा-भाई ने की थी पिटाई, मोबाइल भी छीना बरूराज के कमालपुर बिथरौल निवासी संजीत कुमार ने पुलिस को बताया कि वह 12वीं पास है और मोतिहारी में एक कंपनी में काम करता है। गांव की एक छात्रा से उसका लंबे समय से प्रेम संबंध था। वह उससे मिलने-जुलने लगा था। एक दिन छात्रा के चाचा और भाई ने दोनों को साथ देख लिया। इसके बाद उन्होंने उसकी पिटाई कर दी और छात्रा का मोबाइल भी छीन लिया। इससे दोनों के बीच बातचीत बंद हो गई। इसी बात से संजीत नाराज था। दोस्त चंदन ने कहा- पांच हजार दो, काम करा देंगे संजीत ने पूछताछ में बताया कि उसने इसकी जानकारी अपने दोस्त चंदन को दी। चंदन ने उससे कहा कि पांच हजार रुपए दोगे तो काम करा देंगे। इसके बाद संजीत ने चंदन को पांच हजार रुपये दे दिए। रुपए देने के बाद वह ड्यूटी करने मोतिहारी चला गया। पुलिस के अनुसार, संजीत ने पूछताछ में हमले की साजिश में अपनी भूमिका स्वीकार की है। स्कूल जाने के रास्ते में किया हमला, मोबाइल पर भेजी रिकॉर्डिंग 21 सितंबर को छात्रा अपनी बहन के साथ साइकिल से मनोहर छपरा स्कूल में रजिस्ट्रेशन कराने जा रही थी। संजीत के अनुसार, चंदन ने एक व्यक्ति को भाड़े पर लिया था। उसी हमलावर ने दोपहर करीब 12 बजे दोनों छात्राओं पर ब्लेड से हमला किया। हमले के बाद चंदन ने मोबाइल पर इसकी रिकॉर्डिंग संजीत को भेजी और कहा कि उसका काम हो गया है। संजीत ने पुलिस को बताया कि वह ब्लेड मारने वाले व्यक्ति को नहीं जानता है। उसके बारे में चंदन ही जानता है। चंदन और भाड़े के हमलावर की तलाश में छापेमारी मामले में चंदन और भाड़े के हमलावर की गिरफ्तारी के लिए बरूराज पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस दोनों के नाम-पते का सत्यापन करने के साथ संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। एसडीपीओ पश्चिमी-1 सुचित्रा कुमारी ने बताया कि मामले के एक आरोपी और मास्टरमाइंड को गिरफ्तार किया जा चुका है। पूछताछ के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस अब फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई कर रही है। मुजफ्फरपुर के बरूराज थाना क्षेत्र में 21 सितंबर को साइकिल से स्कूल जा रही दो बहनों पर ब्लेड से हमला भाड़े के बदमाश ने किया था। पुलिस पूछताछ में शुक्रवार को जेल भेजे गए मास्टरमाइंड संजीत कुमार ने इसका खुलासा किया है। मास्टरमाइंड ने बताया कि प्रेमिका के चाचा और भाई ने उसकी पिटाई की थी। जिसके बाद से वो गुस्से में था। उसने दोस्त चंदन को पांच हजार रुपए देकर प्रेमिका पर हमला कराने की बात कही थी। चंदन ने किसी व्यक्ति को भाड़े पर लेकर छात्राओं पर हमला कराया। पुलिस अब चंदन और हमलावर की तलाश में छापेमारी कर रही है। प्रेमिका के चाचा-भाई ने की थी पिटाई, मोबाइल भी छीना बरूराज के कमालपुर बिथरौल निवासी संजीत कुमार ने पुलिस को बताया कि वह 12वीं पास है और मोतिहारी में एक कंपनी में काम करता है। गांव की एक छात्रा से उसका लंबे समय से प्रेम संबंध था। वह उससे मिलने-जुलने लगा था। एक दिन छात्रा के चाचा और भाई ने दोनों को साथ देख लिया। इसके बाद उन्होंने उसकी पिटाई कर दी और छात्रा का मोबाइल भी छीन लिया। इससे दोनों के बीच बातचीत बंद हो गई। इसी बात से संजीत नाराज था। दोस्त चंदन ने कहा- पांच हजार दो, काम करा देंगे संजीत ने पूछताछ में बताया कि उसने इसकी जानकारी अपने दोस्त चंदन को दी। चंदन ने उससे कहा कि पांच हजार रुपए दोगे तो काम करा देंगे। इसके बाद संजीत ने चंदन को पांच हजार रुपये दे दिए। रुपए देने के बाद वह ड्यूटी करने मोतिहारी चला गया। पुलिस के अनुसार, संजीत ने पूछताछ में हमले की साजिश में अपनी भूमिका स्वीकार की है। स्कूल जाने के रास्ते में किया हमला, मोबाइल पर भेजी रिकॉर्डिंग 21 सितंबर को छात्रा अपनी बहन के साथ साइकिल से मनोहर छपरा स्कूल में रजिस्ट्रेशन कराने जा रही थी। संजीत के अनुसार, चंदन ने एक व्यक्ति को भाड़े पर लिया था। उसी हमलावर ने दोपहर करीब 12 बजे दोनों छात्राओं पर ब्लेड से हमला किया। हमले के बाद चंदन ने मोबाइल पर इसकी रिकॉर्डिंग संजीत को भेजी और कहा कि उसका काम हो गया है। संजीत ने पुलिस को बताया कि वह ब्लेड मारने वाले व्यक्ति को नहीं जानता है। उसके बारे में चंदन ही जानता है। चंदन और भाड़े के हमलावर की तलाश में छापेमारी मामले में चंदन और भाड़े के हमलावर की गिरफ्तारी के लिए बरूराज पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस दोनों के नाम-पते का सत्यापन करने के साथ संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। एसडीपीओ पश्चिमी-1 सुचित्रा कुमारी ने बताया कि मामले के एक आरोपी और मास्टरमाइंड को गिरफ्तार किया जा चुका है। पूछताछ के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस अब फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई कर रही है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *