मुंगेर में मुफस्सिल थाना के दो पुलिस सब-इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया गया है। इन पर 18 अगस्त को गंगा पार दियारा इलाके में देसी शराब मिलने के बावजूद केस दर्ज नहीं करने का आरोप है। दैनिक भास्कर की खबर के बाद एसपी सैयद इमरान मसूद ने यह कार्रवाई की। निलंबित होने वालों में सब-इंस्पेक्टर राजेश शर्मा और मो. नुरैन अंसारी शामिल हैं। एसपी ने बताया कि शुरुआती जांच में लापरवाही मिलने पर दोनों पर एक्शन लिया गया। DSP के रिपोर्ट पर होगी कार्रावाई मुफस्सिल थानाध्यक्ष की भूमिका की भी जांच हो रही है। एसपी ने मुख्यालय डीएसपी को जल्द रिपोर्ट देने को कहा है। रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई होगी। 18 अगस्त को पुलिस टीम सीताचरण गांव के पास शराब की रेड पर गई थी। शराब मिलने का वीडियो भी सामने आया था। टीम के अन्य पुलिसवालों से भी पूछताछ हो सकती है। मौके से आई तस्वीरें…. मुंगेर में मुफस्सिल थाना के दो पुलिस सब-इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया गया है। इन पर 18 अगस्त को गंगा पार दियारा इलाके में देसी शराब मिलने के बावजूद केस दर्ज नहीं करने का आरोप है। दैनिक भास्कर की खबर के बाद एसपी सैयद इमरान मसूद ने यह कार्रवाई की। निलंबित होने वालों में सब-इंस्पेक्टर राजेश शर्मा और मो. नुरैन अंसारी शामिल हैं। एसपी ने बताया कि शुरुआती जांच में लापरवाही मिलने पर दोनों पर एक्शन लिया गया। DSP के रिपोर्ट पर होगी कार्रावाई मुफस्सिल थानाध्यक्ष की भूमिका की भी जांच हो रही है। एसपी ने मुख्यालय डीएसपी को जल्द रिपोर्ट देने को कहा है। रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई होगी। 18 अगस्त को पुलिस टीम सीताचरण गांव के पास शराब की रेड पर गई थी। शराब मिलने का वीडियो भी सामने आया था। टीम के अन्य पुलिसवालों से भी पूछताछ हो सकती है। मौके से आई तस्वीरें….

