भोजपुर में संदिग्ध हालत में राजमिस्त्री की मौत हो गई। घर से घूमने के लिए निकला था। लौटने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। मृतक की पहचान पचरुखिया गांव निवासी राज कुमार(41) के तौर पर हुई है। घटना हसन बाजार थाना क्षेत्र की है। भाई सरोज पंडित ने बताया कि वह शनिवार को घूमते हुए गांव में ही स्थित दलित टोला में चला गया था। काफी देर तक नहीं लौटा। शाम में उसकी पत्नी खोजते हुए जब वहां पहुंची तो, उसने देखा कि वो बैठा है। इसके बाद उसे घर लेकर आ गई। कुछ देर बाद उल्टी करने लगा और छटपटाने लगा। इसके बाद शांत हो गया तो, परिजनों ने सोचा कि वह सो गया। इस बीच उसकी मौत हो गई। मौत का कारण स्पष्ट नहीं सरोज पंडित ने आगे बताया कि मामले की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। राज कुमार नशा भी अधिक करता था। लेकिन मौत कैसे हुई, इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही खुलासा हो सकेगा। घर में मचा कोहराम मृतक के परिवार में पत्नी अनीता देवी, पुत्री खुशबू कुमारी और एक पुत्र हिमांशु कुमार है। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया। पत्नी अनीता देवी और परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। भोजपुर में संदिग्ध हालत में राजमिस्त्री की मौत हो गई। घर से घूमने के लिए निकला था। लौटने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। मृतक की पहचान पचरुखिया गांव निवासी राज कुमार(41) के तौर पर हुई है। घटना हसन बाजार थाना क्षेत्र की है। भाई सरोज पंडित ने बताया कि वह शनिवार को घूमते हुए गांव में ही स्थित दलित टोला में चला गया था। काफी देर तक नहीं लौटा। शाम में उसकी पत्नी खोजते हुए जब वहां पहुंची तो, उसने देखा कि वो बैठा है। इसके बाद उसे घर लेकर आ गई। कुछ देर बाद उल्टी करने लगा और छटपटाने लगा। इसके बाद शांत हो गया तो, परिजनों ने सोचा कि वह सो गया। इस बीच उसकी मौत हो गई। मौत का कारण स्पष्ट नहीं सरोज पंडित ने आगे बताया कि मामले की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। राज कुमार नशा भी अधिक करता था। लेकिन मौत कैसे हुई, इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही खुलासा हो सकेगा। घर में मचा कोहराम मृतक के परिवार में पत्नी अनीता देवी, पुत्री खुशबू कुमारी और एक पुत्र हिमांशु कुमार है। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया। पत्नी अनीता देवी और परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

