बिहार में साइक्लोन अर्णब का असर होगा कम:खगड़िया में सामान्य से 474% ज्यादा बारिश; कोसी-बागमती, गंडक का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ का खतरा

बिहार में साइक्लोन अर्णब का असर होगा कम:खगड़िया में सामान्य से 474% ज्यादा बारिश; कोसी-बागमती, गंडक का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ का खतरा

चक्रवात अर्नब से बिहार में बीते 72 घंटे में तेज बारिश हुई। पटना समेत कई जिलों में 50kmph की रफ्तार से हवा चली। राज्य का अधिकतम तापमान 25 डिग्री के आसपास पहुंच गया है। विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटे में सबसे ज्यादा बारिश खगड़िया में दर्ज की गई जो औसत से 474 प्रतिशत ज्यादा रही। इसके बाद सीवान और बेगूसराय में 450%, जबकि मुंगेर में 339% से ज्यादा बारिश दर्ज की गई। कोसी-बागमीत और गंडक का जलस्तर बढ़ने से सटे इलाकों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। विभाग की माने तो आज भी राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश और गरज-चमक की स्थिति रह सकती है। हालांकि किसी भी जिले के लिए बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। विभाग के मुताबिक, आज से 30 सितंबर तक बारिश का दौर कमजोर पड़ेगा। कई जिलों में धूप निकलने की संभावना बनी रहेगी। अब बिहार में पिछले तीन दिनों से बारिश करा रहे चक्रवाती सिस्टम अर्णब का असर धीरे-धीरे कमजोर होगा। बीते 24 घंटे में पटना समेत 6 जिलों में तेज बारिश हुई। दिनभर काले बादल छाए रहे। कोसी और बागमती खतरे के निशान से ऊपर हैं। गंडक नदी का जलस्तर भी बढ़ रहा है। इधर, शनिवार को राजधानी के कंकड़बाग, डाकबंगला चौराहा, जंक्शन, राजेंद्र नगर, राजीव नगर, इंद्रपुरी समेत कई इलाकों में जलजमाव की समस्या बन गई। वहीं, बाढ़ में दियारा इलाके में लगभग 1KM के दायरे में भीषण कटाव हो रहा। कटाव से चिरैया गांव पर संकट मंडरा रहा है। सुपौल के 50 गांवों में बाढ़ की स्थिति है। बांका में शंभूगंज प्रखंड क्षेत्र के पौकरी गांव के समीप बदुआ नदी में शनिवार को विशाल मगरमच्छ दिखाई दिया। जिसके बाद से ग्रामीणों में सनसनी फैल गई। बंगाल की खाड़ी में बना था सिस्टम, बिहार तक पहुंची नमी अर्णब का असर बंगाल की खाड़ी में बने मौसम सिस्टम से शुरू हुआ। शुरुआत में वहां कम दबाव का क्षेत्र बना, जो मजबूत होकर डीप डिप्रेशन में बदला और बाद में चक्रवाती सिस्टम के रूप में विकसित हुआ। यह सिस्टम आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तट की ओर बढ़ा। इसके प्रभाव से पूर्वी और मध्य भारत में नमी बढ़ी और बिहार में भी बारिश के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनीं। बिहार में लगातार 3 दिन क्यों हुई बारिश अर्णब के कारण बंगाल की खाड़ी से बड़ी मात्रा में नमी बिहार की ओर पहुंची। दूसरी ओर उत्तर भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और ऊपरी हवा की परिस्थितियों ने भी इस नमी को बारिश में बदलने में मदद की। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इन दोनों सिस्टम के प्रभाव से बिहार के कई हिस्सों में बादल बने और अलग-अलग इलाकों में लगातार बारिश हुई। अब क्यों कम होगा अर्णब का असर अर्णब से जुड़ा सिस्टम अब बिहार से दूर होते हुए कमजोर पड़ रहा है। जैसे-जैसे इसकी ताकत कम होगी, बंगाल की खाड़ी से बिहार की ओर आने वाली नमी भी घटेगी। इसके साथ ही बादल बनने और व्यापक बारिश की संभावना कम होगी। यही वजह है कि आज 27 सितंबर से राज्य में भारी बारिश का कोई अलर्ट नहीं है। देखें मौसम से जुड़ी तस्वीरें… बिहार में अब भी 32% बारिश कम लगातार बारिश के बावजूद पूरे मानसून सीजन में बिहार में बारिश सामान्य से कम हुई है। अब तक राज्य में 968.8mm बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन 657.9mm बारिश ही हुई है। इस तरह सामान्य के मुकाबले बिहार में अब तक 32% कम बारिश दर्ज की गई है। पटना में आज भी बादल-बारिश पटना में पिछले दो दिनों से लगातार बारिश हो रही है। आज भी बादल छाए रहने और कुछ समय बारिश होने की संभावना है। हालांकि बारिश की चेतावनी नहीं जारी हुई है। 28 सितंबर को अधिकतम तापमान करीब 34 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है। 29-30 सितंबर को भी अधिकतम तापमान करीब 34-35 डिग्री रह सकता है। यानी अगले दो-तीन दिनों में बारिश कम होने के साथ गर्मी और उमस फिर बढ़ने लगेगी। चक्रवात अर्नब से बिहार में बीते 72 घंटे में तेज बारिश हुई। पटना समेत कई जिलों में 50kmph की रफ्तार से हवा चली। राज्य का अधिकतम तापमान 25 डिग्री के आसपास पहुंच गया है। विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटे में सबसे ज्यादा बारिश खगड़िया में दर्ज की गई जो औसत से 474 प्रतिशत ज्यादा रही। इसके बाद सीवान और बेगूसराय में 450%, जबकि मुंगेर में 339% से ज्यादा बारिश दर्ज की गई। कोसी-बागमीत और गंडक का जलस्तर बढ़ने से सटे इलाकों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। विभाग की माने तो आज भी राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश और गरज-चमक की स्थिति रह सकती है। हालांकि किसी भी जिले के लिए बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। विभाग के मुताबिक, आज से 30 सितंबर तक बारिश का दौर कमजोर पड़ेगा। कई जिलों में धूप निकलने की संभावना बनी रहेगी। अब बिहार में पिछले तीन दिनों से बारिश करा रहे चक्रवाती सिस्टम अर्णब का असर धीरे-धीरे कमजोर होगा। बीते 24 घंटे में पटना समेत 6 जिलों में तेज बारिश हुई। दिनभर काले बादल छाए रहे। कोसी और बागमती खतरे के निशान से ऊपर हैं। गंडक नदी का जलस्तर भी बढ़ रहा है। इधर, शनिवार को राजधानी के कंकड़बाग, डाकबंगला चौराहा, जंक्शन, राजेंद्र नगर, राजीव नगर, इंद्रपुरी समेत कई इलाकों में जलजमाव की समस्या बन गई। वहीं, बाढ़ में दियारा इलाके में लगभग 1KM के दायरे में भीषण कटाव हो रहा। कटाव से चिरैया गांव पर संकट मंडरा रहा है। सुपौल के 50 गांवों में बाढ़ की स्थिति है। बांका में शंभूगंज प्रखंड क्षेत्र के पौकरी गांव के समीप बदुआ नदी में शनिवार को विशाल मगरमच्छ दिखाई दिया। जिसके बाद से ग्रामीणों में सनसनी फैल गई। बंगाल की खाड़ी में बना था सिस्टम, बिहार तक पहुंची नमी अर्णब का असर बंगाल की खाड़ी में बने मौसम सिस्टम से शुरू हुआ। शुरुआत में वहां कम दबाव का क्षेत्र बना, जो मजबूत होकर डीप डिप्रेशन में बदला और बाद में चक्रवाती सिस्टम के रूप में विकसित हुआ। यह सिस्टम आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तट की ओर बढ़ा। इसके प्रभाव से पूर्वी और मध्य भारत में नमी बढ़ी और बिहार में भी बारिश के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनीं। बिहार में लगातार 3 दिन क्यों हुई बारिश अर्णब के कारण बंगाल की खाड़ी से बड़ी मात्रा में नमी बिहार की ओर पहुंची। दूसरी ओर उत्तर भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और ऊपरी हवा की परिस्थितियों ने भी इस नमी को बारिश में बदलने में मदद की। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इन दोनों सिस्टम के प्रभाव से बिहार के कई हिस्सों में बादल बने और अलग-अलग इलाकों में लगातार बारिश हुई। अब क्यों कम होगा अर्णब का असर अर्णब से जुड़ा सिस्टम अब बिहार से दूर होते हुए कमजोर पड़ रहा है। जैसे-जैसे इसकी ताकत कम होगी, बंगाल की खाड़ी से बिहार की ओर आने वाली नमी भी घटेगी। इसके साथ ही बादल बनने और व्यापक बारिश की संभावना कम होगी। यही वजह है कि आज 27 सितंबर से राज्य में भारी बारिश का कोई अलर्ट नहीं है। देखें मौसम से जुड़ी तस्वीरें… बिहार में अब भी 32% बारिश कम लगातार बारिश के बावजूद पूरे मानसून सीजन में बिहार में बारिश सामान्य से कम हुई है। अब तक राज्य में 968.8mm बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन 657.9mm बारिश ही हुई है। इस तरह सामान्य के मुकाबले बिहार में अब तक 32% कम बारिश दर्ज की गई है। पटना में आज भी बादल-बारिश पटना में पिछले दो दिनों से लगातार बारिश हो रही है। आज भी बादल छाए रहने और कुछ समय बारिश होने की संभावना है। हालांकि बारिश की चेतावनी नहीं जारी हुई है। 28 सितंबर को अधिकतम तापमान करीब 34 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है। 29-30 सितंबर को भी अधिकतम तापमान करीब 34-35 डिग्री रह सकता है। यानी अगले दो-तीन दिनों में बारिश कम होने के साथ गर्मी और उमस फिर बढ़ने लगेगी।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *