हरियाणा के चिड़ियाघरों में फ्री घूमने का मौका:2 से 8 अक्टूबर तक रोहतक, भिवानी व कुरुक्षेत्र के जू में निशुल्क एंट्री

हरियाणा के चिड़ियाघरों में फ्री घूमने का मौका:2 से 8 अक्टूबर तक रोहतक, भिवानी व कुरुक्षेत्र के जू में निशुल्क एंट्री

हरियाणा के तीनों चिड़ियाघरों (भिवानी, रोहतक व कुरुक्षेत्र) में दर्शकों को फ्री में घूमने का मौका दिया गया है। वन्य प्राणी विभाग द्वारा 2 से 8 अक्टूबर तक चिड़ियाघरों में घूमने के लिए लगने वाली फीस को नहीं लिया जाएगा। यह फैसला वन्य प्राणी सुरक्षा सप्ताह के तहत लिया गया है। जिसके तहत चिड़ियाघर में पहुंचने वाले लोगों की संख्या बढ़ाने पर फोकस किया जाएगा। इसी उद्देश्य से एंट्री फीस नहीं लेने का फैसला लिया है। बता दें कि चिड़ियाघरों में घूमने के लिए आने वालों से एंट्री की फीस ली जाती है। जिसके लिए बच्चों की फीस 20 रुपए निर्धारित की गई है। वहीं व्यस्क व्यक्तियों के लिए यह फीस 30 रुपए की गई है। लेकिन 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक एक सप्ताह के लिए एंट्री फीस की छूट दी गई है। हरियाणा प्रदेश की बात करें तो पूरे प्रदेश में भिवानी, रोहतक व कुरुक्षेत्र में चिड़ियाघर है। इन सभी में घूमने के लिए कोई भी चार्ज नहीं लिया जाएगा। इसके अलावा नेशनल पार्क में लगने वाली फीस की भी छूट दी गई है। इन तीनों चिड़ियाघरों में आमतौर पर हर रोज 3-4 हजार दर्शक घूमने के लिए पहुंचते हैं। चिड़ियाघर में 2 से 8 अक्टूबर तक फ्री घूम पाएंगे
भिवानी चिड़ियाघर के इंस्पेक्टर देवेंद्र हुड्डा ने बताया कि विभाग द्वारा एक सप्ताह के लिए लोगों को घूमने की छूट दी गई है। लोगों से भी आह्वान किया है कि कि ज्यादा से ज्यादा लोग इसका फायदा उठाएं और 2 से 8 अक्टूबर तक बिना किसी शुल्क के घूम पाएंगे। दर्शक सुबह 9 बजे से 5 बजे तक आ सकते हैं। वहीं चिड़ियाघर में शेर व भालू जैसे कई जानवर है। इसके अलावा वन्य प्राणी सुरक्षा सप्ताह के तहत जागरूकता के लिए कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *