हरियाणा में आज कई जगह बारिश के आसार:पंचकूला-अंबाला समेत 7 जिलों में भारी बारिश की संभावना; बिजली गिरने की चेतावनी

हरियाणा में आज कई जगह बारिश के आसार:पंचकूला-अंबाला समेत 7 जिलों में भारी बारिश की संभावना; बिजली गिरने की चेतावनी

हरियाणा में मौसम विभाग ने आज प्रदेश के कई जिलों में बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। प्रदेश में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं 7 जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। बारिश के दौरान गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार, 27 सितंबर को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, सोनीपत और पानीपत में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इन जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती है। इसके साथ ही गरज-चमक और तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है। इन जिलों में कुछ स्थानों पर बारिश कैथल, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक और जींद में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। इन जिलों में अलग-अलग स्थानों पर गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं महेंद्रगढ़, हिसार, भिवानी और चरखी दादरी में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। दक्षिण हरियाणा के इन जिलों में बारिश का दायरा सीमित रहने की संभावना है। आज मौसम रहेगा सक्रिय मौसम विभाग के अनुसार, 27 सितंबर को प्रदेश में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती है। 27 सितंबर को विशेष रूप से उत्तरी और मध्य हरियाणा के जिलों में बारिश की गतिविधियां अधिक रहने का अनुमान है। 28-29 सितंबर को भी हल्की बारिश मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 28 और 29 सितंबर को प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। इसके बाद प्रदेश में मौसम के शुष्क रहने की संभावना है। बरसात से तापमान में होगी गिरावट शनिवार को हरियाणा में अधिकतम तापमान में पिछले दिन के मुकाबले औसतन 1.7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान सिरसा में 33.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। नारनौल में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 2.2 डिग्री सेल्सियस कम रहा। बारिश और तेज हवाओं के चलते 27 सितंबर को तापमान में और बदलाव देखने को मिल सकता है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *