मंदसौर में सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की बैठक:बूथ तक सक्रिय रहने पर जोर, महामंत्री बोले- कार्यकर्ता जनता से लगातार संपर्क में रहें

मंदसौर में सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की बैठक:बूथ तक सक्रिय रहने पर जोर, महामंत्री बोले-  कार्यकर्ता जनता से लगातार संपर्क में रहें

मंदसौर में शनिवार को भाजपा के सेवा संकल्प अभियान-2026 को लेकर संभागीय बैठक हुई। शुभ कामना रिसॉर्ट में हुई बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने मंदसौर, रतलाम और नीमच जिले के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को अभियान को लेकर निर्देश दिए। उन्होंने समाज के सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित करने और बूथ स्तर तक सक्रिय रहने पर जोर दिया। अजय जामवाल ने कहा कि अभियान के कार्यक्रमों में समाज के सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने सेवा, जनभागीदारी और सामाजिक समरसता को मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक सक्रिय रहने और जनता से लगातार संपर्क में रहने को कहा। सेवा कार्यों और जनसंपर्क के जरिए अधिक लोगों को अभियान से जोड़ने के निर्देश दिए। जामवाल ने भाजपा सरकार की योजनाओं के लाभार्थी परिवारों से संपर्क बनाए रखने और उनकी समस्याओं को समझने के लिए भी कहा। उन्होंने पुराने कार्यकर्ताओं के अनुभव का लाभ लेने और युवाओं को संगठन से जोड़ने पर जोर दिया। सुरेश आर्य बोले- योजनाओं की जानकारी से जवाब दें संगठन प्रभारी सुरेश आर्य ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और विपक्षी दल जनता में भ्रम फैला रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की योजनाओं की जानकारी लाभार्थी परिवारों तक पहुंचाने और विपक्ष के आरोपों का तथ्यात्मक जवाब देने को कहा। जिलाध्यक्षों ने संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी दी बैठक में नीमच भाजपा जिलाध्यक्ष वंदना खंडेलवाल, रतलाम जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय और मंदसौर जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने अपने-अपने जिलों में हुए संगठनात्मक कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने आने वाले समय में सेवा संकल्प अभियान की गतिविधियों को गति देने की बात कही। ‘वोकल फॉर लोकल’ के स्टॉल लगाए बैठक स्थल पर ‘वोकल फॉर लोकल’ के तहत स्वदेशी सामग्रियों के स्टॉल लगाए गए। बैठक से पहले अजय जामवाल ने नव निर्मित भाजपा कार्यालय में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण किया। उन्होंने जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित से कार्यालय भाजपा प्रदेश प्रवक्ता यशपाल सिंह सिसोदिया ने बताया कि मंदसौर संभाग की बैठक में तीनों जिलों के पदाधिकारी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि मंदसौर भौगोलिक रूप से संभाग के केंद्र में होने के कारण बैठक के लिए यहां आयोजन किया गया। निर्माण की जानकारी भी ली। ये रहे मौजूद बैठक में भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर, प्रभारी मंत्री निर्मला भूरिया, कैबिनेट मंत्री चैतन्य कश्यप, संगठन प्रभारी सुभाष पटेल, विधायक हरदीप सिंह डंग, चंदरसिंह सिसौदिया, ओमप्रकाश सकलेचा, दिलीपसिंह परिहार, माधव मारू, राजेंद्र पांडे, चिंतामणी मालवीय, मथुरालाल डामोर, प्रदेश प्रवक्ता यशपाल सिंह सिसोदिया, जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्गा पाटीदार और नगर पालिका अध्यक्ष रमा देवी गुर्जर सहित मंदसौर, रतलाम और नीमच के पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *