निर्माणाधीन मकान में करंट लगने से पति-पत्नी की मौत:सीमेंट बचाने गए थे, सरिया छूते ही दम तोड़ा; बेटा श्रीलंका से हुआ रवाना

निर्माणाधीन मकान में करंट लगने से पति-पत्नी की मौत:सीमेंट बचाने गए थे, सरिया छूते ही दम तोड़ा; बेटा श्रीलंका से हुआ रवाना

गोपालगंज नगर थाना क्षेत्र के बंजारी स्थित ब्रह्म स्थान वार्ड नंबर 12 में शनिवार को करंट लगने से दंपती की मौत हो गई। दोनों निर्माणाधीन मकान में रखी सीमेंट और अन्य निर्माण सामग्री को बारिश के पानी से बचाने गए थे। इसी दौरान मकान के सरिया में प्रवाहित हो रहे करंट की चपेट में आने से पहले पति अचेत होकर गिर पड़े। उन्हें बचाने की कोशिश में पत्नी भी करंट की चपेट में आ गईं। हादसे में दोनों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान ब्रह्म स्थान निवासी स्व. हीरा लाल साह के 55 वर्षीय बेटे संतोष साह और उनकी 50 वर्षीय पत्नी बसंती देवी के रूप में हुई है। संतोष साह आटा चक्की चलाते थे, जबकि बसंती देवी सदर अस्पताल में आशा कार्यकर्ता के रूप में कार्यरत थीं। पति को बचाने पहुंचीं पत्नी, दोनों की गई जान बताया जाता है कि बारिश के पानी से निर्माण सामग्री को बचाने के लिए दंपती निर्माणाधीन मकान में काम कर रहे थे। इसी दौरान संतोष साह का संपर्क करंट प्रवाहित सरिया से हो गया और वे अचेत हो गए। पति को बचाने के प्रयास में बसंती देवी भी विद्युत प्रवाह की चपेट में आ गईं। आसपास के लोगों ने दोनों को तत्काल सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। श्रीलंका में काम करता है बेटा, घर को रवाना दंपती का एक बेटा श्रीलंका में निजी कंपनी में काम करता है। हादसे की जानकारी मिलने के बाद वह गोपालगंज के लिए रवाना हो गया है। इधर, घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। लापरवाही के बिंदु पर भी जांच घटना की सूचना पर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि निर्माणाधीन मकान के सरिया में विद्युत प्रवाह कैसे हुआ और मौके पर खुले तार की स्थिति क्यों बनी हुई थी। लापरवाही के बिंदु पर भी जांच की जा रही है। बसंती देवी के आशा कार्यकर्ता होने के कारण क्षेत्र में उनकी पहचान थी। दंपती की अचानक मौत से मोहल्ले में शोक का माहौल है। गोपालगंज नगर थाना क्षेत्र के बंजारी स्थित ब्रह्म स्थान वार्ड नंबर 12 में शनिवार को करंट लगने से दंपती की मौत हो गई। दोनों निर्माणाधीन मकान में रखी सीमेंट और अन्य निर्माण सामग्री को बारिश के पानी से बचाने गए थे। इसी दौरान मकान के सरिया में प्रवाहित हो रहे करंट की चपेट में आने से पहले पति अचेत होकर गिर पड़े। उन्हें बचाने की कोशिश में पत्नी भी करंट की चपेट में आ गईं। हादसे में दोनों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान ब्रह्म स्थान निवासी स्व. हीरा लाल साह के 55 वर्षीय बेटे संतोष साह और उनकी 50 वर्षीय पत्नी बसंती देवी के रूप में हुई है। संतोष साह आटा चक्की चलाते थे, जबकि बसंती देवी सदर अस्पताल में आशा कार्यकर्ता के रूप में कार्यरत थीं। पति को बचाने पहुंचीं पत्नी, दोनों की गई जान बताया जाता है कि बारिश के पानी से निर्माण सामग्री को बचाने के लिए दंपती निर्माणाधीन मकान में काम कर रहे थे। इसी दौरान संतोष साह का संपर्क करंट प्रवाहित सरिया से हो गया और वे अचेत हो गए। पति को बचाने के प्रयास में बसंती देवी भी विद्युत प्रवाह की चपेट में आ गईं। आसपास के लोगों ने दोनों को तत्काल सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। श्रीलंका में काम करता है बेटा, घर को रवाना दंपती का एक बेटा श्रीलंका में निजी कंपनी में काम करता है। हादसे की जानकारी मिलने के बाद वह गोपालगंज के लिए रवाना हो गया है। इधर, घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। लापरवाही के बिंदु पर भी जांच घटना की सूचना पर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि निर्माणाधीन मकान के सरिया में विद्युत प्रवाह कैसे हुआ और मौके पर खुले तार की स्थिति क्यों बनी हुई थी। लापरवाही के बिंदु पर भी जांच की जा रही है। बसंती देवी के आशा कार्यकर्ता होने के कारण क्षेत्र में उनकी पहचान थी। दंपती की अचानक मौत से मोहल्ले में शोक का माहौल है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *