टॉप-10 अपराधी संजय राय राजस्थान से गिरफ्तार:हत्या समेत 3 गंभीर मामलों में था फरार, बदल रहा था ठिकाना

टॉप-10 अपराधी संजय राय राजस्थान से गिरफ्तार:हत्या समेत 3 गंभीर मामलों में था फरार, बदल रहा था ठिकाना

बक्सर पुलिस ने अपने टॉप-10 अपराधियों में शामिल संजय राय को राजस्थान से गिरफ्तार किया है। उसे भिवाड़ी जिले के चौपन्की थाना क्षेत्र से पकड़ा गया। संजय हत्या समेत तीन गंभीर मामलों में फरार था। पुलिस अधीक्षक कार्यालय के 25 सितंबर के बयान के अनुसार, पकड़ा गया बदमाश संजय राय बक्सर के बगेनगोला थाना क्षेत्र के पोखराहा गांव का है। उसके पिता का नाम शिवकुमार राय है। संजय पर जिले में कई बड़े मामले दर्ज हैं। डुमरांव एसडीपीओ के नेतृत्व में एक टीम बनी बगेनगोला थाने में उस पर 2020 और 2021 में दो मामले दर्ज हुए थे। इनमें हत्या, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट की धाराएं थीं। मुरार थाने में 11 जून 2021 को हत्या, बंधक बनाने और आपराधिक साजिश का एक मामला भी दर्ज है। संजय गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाना बदल रहा था। एसपी के निर्देश पर डुमरांव एसडीपीओ समीर कुमार सिंह के नेतृत्व में एक टीम बनी। इसने तकनीकी जांच से राजस्थान में उसका पता लगाया और गिरफ्तार किया। अपराधियों के खिलाफ लगातार जारी रहेगा अभियान छापामारी टीम में डुमरांव एसडीपीओ समीर कुमार सिंह, पुलिस निरीक्षक अरविन्द कुमार, जिला आसूचना इकाई के पुलिस अवर निरीक्षक चंदन कुमार, मुरार थाना के प्रभारी पदाधिकारी प्रदीप साह गोंड और डीआईयू बक्सर की टीम शामिल थी। पुलिस का कहना है कि जिले में अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस की कार्रवाई जारी है। बक्सर पुलिस ने अपने टॉप-10 अपराधियों में शामिल संजय राय को राजस्थान से गिरफ्तार किया है। उसे भिवाड़ी जिले के चौपन्की थाना क्षेत्र से पकड़ा गया। संजय हत्या समेत तीन गंभीर मामलों में फरार था। पुलिस अधीक्षक कार्यालय के 25 सितंबर के बयान के अनुसार, पकड़ा गया बदमाश संजय राय बक्सर के बगेनगोला थाना क्षेत्र के पोखराहा गांव का है। उसके पिता का नाम शिवकुमार राय है। संजय पर जिले में कई बड़े मामले दर्ज हैं। डुमरांव एसडीपीओ के नेतृत्व में एक टीम बनी बगेनगोला थाने में उस पर 2020 और 2021 में दो मामले दर्ज हुए थे। इनमें हत्या, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट की धाराएं थीं। मुरार थाने में 11 जून 2021 को हत्या, बंधक बनाने और आपराधिक साजिश का एक मामला भी दर्ज है। संजय गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाना बदल रहा था। एसपी के निर्देश पर डुमरांव एसडीपीओ समीर कुमार सिंह के नेतृत्व में एक टीम बनी। इसने तकनीकी जांच से राजस्थान में उसका पता लगाया और गिरफ्तार किया। अपराधियों के खिलाफ लगातार जारी रहेगा अभियान छापामारी टीम में डुमरांव एसडीपीओ समीर कुमार सिंह, पुलिस निरीक्षक अरविन्द कुमार, जिला आसूचना इकाई के पुलिस अवर निरीक्षक चंदन कुमार, मुरार थाना के प्रभारी पदाधिकारी प्रदीप साह गोंड और डीआईयू बक्सर की टीम शामिल थी। पुलिस का कहना है कि जिले में अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस की कार्रवाई जारी है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *