जमुई में 5 प्रदर्शनकारियों की तबीयत बिगड़ी:थाना प्रभारी के निलंबन की मांग पर 13वें दिन भी धरना, 29 सितंबर को सामूहिक उपवास

जमुई में 5 प्रदर्शनकारियों की तबीयत बिगड़ी:थाना प्रभारी के निलंबन की मांग पर 13वें दिन भी धरना, 29 सितंबर को सामूहिक उपवास

जमुई के चंद्रमंडीह में थाना प्रभारी गजेंद्र कुमार के निलंबन की मांग को लेकर भाकपा माले और आदिवासी संघर्ष मोर्चा का धरना 13वें दिन भी जारी रहा। लगातार धरने के दौरान पांच प्रदर्शनकारियों की तबीयत बिगड़ गई। सभी को इलाज के लिए जमुई सदर अस्पताल भेजा गया। देखें, मौके से आई तस्वीरें… 13 दिन से जारी है धरना धरने के दौरान कुसमी देवी, चैनल नैया, आलता देवी, बोढ़न राय और राजकिशोर किस्कू की तबीयत खराब हुई। इसके बाद उन्हें सदर अस्पताल भेजा गया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि इतने दिनों से आंदोलन के बावजूद किसी अधिकारी के बातचीत के लिए नहीं पहुंचने से नाराजगी है। 29 सितंबर को सामूहिक उपवास की चेतावनी आंदोलनकारियों ने चेतावनी दी है कि अगर थाना प्रभारी गजेंद्र कुमार को निलंबित नहीं किया गया, तो 29 सितंबर को 12 घंटे का सामूहिक उपवास किया जाएगा। भाकपा माले नेताओं ने कहा कि मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। चोरी-हत्या समेत कई घटनाओं का लगाया आरोप भाकपा माले के राज्य कमेटी सदस्य बाबू साहब सिंह ने आरोप लगाया कि चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र में चोरी, हत्या, लूटपाट और छेड़छाड़ जैसी घटनाएं बढ़ रही हैं। उन्होंने थाना प्रभारी की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कार्रवाई की मांग की। कार्यशैली की जांच की मांग भाकपा माले के बिहार राज्य कमेटी सदस्य बासुदेव राय ने थाना प्रभारी गजेंद्र कुमार को निलंबित करने के साथ उनकी कार्यशैली की जांच कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बहाल होने तक आंदोलन जारी रहेगा। जमुई के चंद्रमंडीह में थाना प्रभारी गजेंद्र कुमार के निलंबन की मांग को लेकर भाकपा माले और आदिवासी संघर्ष मोर्चा का धरना 13वें दिन भी जारी रहा। लगातार धरने के दौरान पांच प्रदर्शनकारियों की तबीयत बिगड़ गई। सभी को इलाज के लिए जमुई सदर अस्पताल भेजा गया। देखें, मौके से आई तस्वीरें… 13 दिन से जारी है धरना धरने के दौरान कुसमी देवी, चैनल नैया, आलता देवी, बोढ़न राय और राजकिशोर किस्कू की तबीयत खराब हुई। इसके बाद उन्हें सदर अस्पताल भेजा गया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि इतने दिनों से आंदोलन के बावजूद किसी अधिकारी के बातचीत के लिए नहीं पहुंचने से नाराजगी है। 29 सितंबर को सामूहिक उपवास की चेतावनी आंदोलनकारियों ने चेतावनी दी है कि अगर थाना प्रभारी गजेंद्र कुमार को निलंबित नहीं किया गया, तो 29 सितंबर को 12 घंटे का सामूहिक उपवास किया जाएगा। भाकपा माले नेताओं ने कहा कि मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। चोरी-हत्या समेत कई घटनाओं का लगाया आरोप भाकपा माले के राज्य कमेटी सदस्य बाबू साहब सिंह ने आरोप लगाया कि चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र में चोरी, हत्या, लूटपाट और छेड़छाड़ जैसी घटनाएं बढ़ रही हैं। उन्होंने थाना प्रभारी की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कार्रवाई की मांग की। कार्यशैली की जांच की मांग भाकपा माले के बिहार राज्य कमेटी सदस्य बासुदेव राय ने थाना प्रभारी गजेंद्र कुमार को निलंबित करने के साथ उनकी कार्यशैली की जांच कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बहाल होने तक आंदोलन जारी रहेगा।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *