मऊ के चिरैयाकोट में 14 सितंबर को हुई अनीश कुमार की हत्या के मामले में पुलिस ने शनिवार शाम 4 बजे दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों को कांझा नदी पुल के पास से पकड़ा। आरोपियों की पहचान गाजीपुर के धामूपुर निवासी अतुल कुमार और सराय धनेश बैरख निवासी रुस्तम कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल अपाचे मोटरसाइकिल भी बरामद की है। बारात में हुई मारपीट के बाद विवाद बढ़ा पुलिस के मुताबिक, 23 अगस्त 2026 को आरोपी के दोस्त गोलू कुमार की बारात में मारपीट हुई थी। इस विवाद में गोल्डी और अनीश कुमार पर आरोप लगा था। इसी विवाद के बाद अनीश की हत्या की योजना बनाने की बात पूछताछ में सामने आई। गोल्डी के आने की खबर पर बनाई योजना पुलिस के अनुसार, आरोपियों को जानकारी मिली कि गोल्डी अपनी बुआ के घर आया है। इसके बाद आरोपी अपाचे बाइक से सरसेना पेट्रोल पंप के आगे पहुंचे। वहां गोल्डी और अनीश की बाइक को रोक लिया गया। बाइक रोककर अनीश को मारी गोली पुलिस का दावा है कि बाइक रोकने के बाद गोलू और नीरज उर्फ टाइगर ने अनीश कुमार के सिर में गोली मार दी। गोली लगने से अनीश की मौत हो गई थी। मामले में आगे की कार्रवाई जारी चिरैयाकोट थाने में मामले को लेकर मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने गिरफ्तार दोनों आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।

