शेखपुरा में एबीवीपी की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल:परीक्षा दोबारा कराने, केंद्र बदलने और प्रोफेसर पर कार्रवाई की मांग

शेखपुरा में एबीवीपी की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल:परीक्षा दोबारा कराने, केंद्र बदलने और प्रोफेसर पर कार्रवाई की मांग

शेखपुरा के आरडी कॉलेज परिसर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने शनिवार से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी है। PG सेमेस्टर-2 की परीक्षा दोबारा कराने समेत छह सूत्री मांगों को लेकर ABVP के जिला संयोजक निशांत यादव और कार्यकर्ता श्याम कुमार भूख हड़ताल पर बैठे हैं। इस दौरान बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं भी मौजूद रहे। ABVP की प्रमुख मांगों में PG सेमेस्टर-2 की परीक्षा दोबारा कराना और SKR कॉलेज बरबीघा से परीक्षा केंद्र हटाना शामिल है। संगठन का आरोप है कि RD और BM कॉलेज के छात्रों के विरोध के बाद परीक्षा को लेकर विवाद की स्थिति बनी और कई छात्रों को परीक्षा देने में परेशानी हुई। प्रोफेसर पर गाली-गलौज और धमकी का आरोप ABVP ने SKR कॉलेज के प्रोफेसर मनीष कुमार पर छात्रों से गाली-गलौज और धमकी देने का आरोप लगाया है। संगठन ने उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए निष्कासन की मांग की है। वहीं, RD कॉलेज के तीन छात्रों को अब तक परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं मिलने का भी मुद्दा उठाया गया है। 21 सितंबर को छात्रों ने किया था परीक्षा का बहिष्कार PG सेमेस्टर-2 की परीक्षा 18 सितंबर से शुरू हुई थी। ABVP के अनुसार, 21 सितंबर को छात्रों को परीक्षा केंद्र से बाहर निकाले जाने के बाद प्रदर्शन हुआ और छात्रों ने परीक्षा का बहिष्कार कर दिया। इसके बाद SKR कॉलेज में RD कॉलेज के कई छात्रों को परीक्षा देने से वंचित किए जाने की बात सामने आई। नियमित कक्षाएं और शिक्षक भर्ती की भी मांग ABVP ने नियमित कक्षाएं संचालित कराने, शिक्षकों की भर्ती करने और पूरे परीक्षा विवाद की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। संगठन का कहना है कि मामले में विश्वविद्यालय और संबंधित अधिकारियों को हस्तक्षेप कर छात्रों की समस्याओं का निष्पक्ष समाधान करना चाहिए। भूख हड़ताल के दौरान सोनू कुमार, विक्की कुमार, पवन राय, काजल कुमारी, नेहा कुमारी समेत अन्य छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। शेखपुरा के आरडी कॉलेज परिसर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने शनिवार से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी है। PG सेमेस्टर-2 की परीक्षा दोबारा कराने समेत छह सूत्री मांगों को लेकर ABVP के जिला संयोजक निशांत यादव और कार्यकर्ता श्याम कुमार भूख हड़ताल पर बैठे हैं। इस दौरान बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं भी मौजूद रहे। ABVP की प्रमुख मांगों में PG सेमेस्टर-2 की परीक्षा दोबारा कराना और SKR कॉलेज बरबीघा से परीक्षा केंद्र हटाना शामिल है। संगठन का आरोप है कि RD और BM कॉलेज के छात्रों के विरोध के बाद परीक्षा को लेकर विवाद की स्थिति बनी और कई छात्रों को परीक्षा देने में परेशानी हुई। प्रोफेसर पर गाली-गलौज और धमकी का आरोप ABVP ने SKR कॉलेज के प्रोफेसर मनीष कुमार पर छात्रों से गाली-गलौज और धमकी देने का आरोप लगाया है। संगठन ने उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए निष्कासन की मांग की है। वहीं, RD कॉलेज के तीन छात्रों को अब तक परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं मिलने का भी मुद्दा उठाया गया है। 21 सितंबर को छात्रों ने किया था परीक्षा का बहिष्कार PG सेमेस्टर-2 की परीक्षा 18 सितंबर से शुरू हुई थी। ABVP के अनुसार, 21 सितंबर को छात्रों को परीक्षा केंद्र से बाहर निकाले जाने के बाद प्रदर्शन हुआ और छात्रों ने परीक्षा का बहिष्कार कर दिया। इसके बाद SKR कॉलेज में RD कॉलेज के कई छात्रों को परीक्षा देने से वंचित किए जाने की बात सामने आई। नियमित कक्षाएं और शिक्षक भर्ती की भी मांग ABVP ने नियमित कक्षाएं संचालित कराने, शिक्षकों की भर्ती करने और पूरे परीक्षा विवाद की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। संगठन का कहना है कि मामले में विश्वविद्यालय और संबंधित अधिकारियों को हस्तक्षेप कर छात्रों की समस्याओं का निष्पक्ष समाधान करना चाहिए। भूख हड़ताल के दौरान सोनू कुमार, विक्की कुमार, पवन राय, काजल कुमारी, नेहा कुमारी समेत अन्य छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *