मुजफ्फरपुर में महिला JE से चेन स्नेचिंग:बाजार में घोंघा खरीद रही थी पीड़िता, बाइक सवार 1 लाख का सोने का लॉकेट ले भागे

मुजफ्फरपुर में महिला JE से चेन स्नेचिंग:बाजार में घोंघा खरीद रही थी पीड़िता, बाइक सवार 1 लाख का सोने का लॉकेट ले भागे

मुजफ्फरपुर में बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला से सोने की चेन छीन ली और फरार हो गया। पीड़ित महिला सोनी कुमारी हाजीपुर नगर परिषद में जूनियर इंजीनियर (JE) के पद पर कार्यरत हैं। वो जीरोमाइल से एक ऑटो में सवार होकर आई थीं। अहियापुर थाना क्षेत्र के दादर पुल के पास पहुंचकर वह ऑटो से उतरीं और पास ही रुककर घोंघा खरीदने लगीं। इसी दौरान पहले से घात लगाए बाइक सवार अपराधियों ने मौका पाकर महिला के गले पर झपट्टा मारा और सोने की चेन छीनकर तेज रफ्तार में भाग निकले। पीड़िता जबतक शोर मचातीं, तब तक अपराधी ओझल हो चुके थे। छीनी गई सोने की चेन का वजन करीब 8 से 9 ग्राम बताया जा रहा है, जिसकी बाजार में वर्तमान कीमत लगभग 1 लाख रुपये आंकी गई है। मामला अहियापुर थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने सीसीटीवी खंगाला घटना के तुरंत बाद पीड़ित अहियापुर थाने पहुंचीं। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर शरत कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास की दुकानों व मकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। शुरुआती जांच में सीसीटीवी फुटेज धुंधली होने के कारण बदमाशों का हुलिया या बाइक का नंबर स्पष्ट नहीं हो सका है, जिससे अपराधियों की पहचान में तकनीकी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बदमाशों की पहचान की जा रही है थानेदार शरत कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है। सीसीटीवी फुटेज को तकनीकी विशेषज्ञों की मदद से साफ करने का प्रयास किया जा रहा है। इसके अलावा स्थानीय मुखबिरों और अन्य संभावित सुरागों के आधार पर छापेमारी जारी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही मामले का पर्दाफाश कर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मुजफ्फरपुर में बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला से सोने की चेन छीन ली और फरार हो गया। पीड़ित महिला सोनी कुमारी हाजीपुर नगर परिषद में जूनियर इंजीनियर (JE) के पद पर कार्यरत हैं। वो जीरोमाइल से एक ऑटो में सवार होकर आई थीं। अहियापुर थाना क्षेत्र के दादर पुल के पास पहुंचकर वह ऑटो से उतरीं और पास ही रुककर घोंघा खरीदने लगीं। इसी दौरान पहले से घात लगाए बाइक सवार अपराधियों ने मौका पाकर महिला के गले पर झपट्टा मारा और सोने की चेन छीनकर तेज रफ्तार में भाग निकले। पीड़िता जबतक शोर मचातीं, तब तक अपराधी ओझल हो चुके थे। छीनी गई सोने की चेन का वजन करीब 8 से 9 ग्राम बताया जा रहा है, जिसकी बाजार में वर्तमान कीमत लगभग 1 लाख रुपये आंकी गई है। मामला अहियापुर थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने सीसीटीवी खंगाला घटना के तुरंत बाद पीड़ित अहियापुर थाने पहुंचीं। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर शरत कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास की दुकानों व मकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। शुरुआती जांच में सीसीटीवी फुटेज धुंधली होने के कारण बदमाशों का हुलिया या बाइक का नंबर स्पष्ट नहीं हो सका है, जिससे अपराधियों की पहचान में तकनीकी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बदमाशों की पहचान की जा रही है थानेदार शरत कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है। सीसीटीवी फुटेज को तकनीकी विशेषज्ञों की मदद से साफ करने का प्रयास किया जा रहा है। इसके अलावा स्थानीय मुखबिरों और अन्य संभावित सुरागों के आधार पर छापेमारी जारी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही मामले का पर्दाफाश कर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *