पश्चिम बंगाल BJP सह-प्रभारी का लखीसराय स्टेशन पर स्वागत:पिंकी कुशवाहा के कोलकाता जाते समय कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन

पश्चिम बंगाल BJP सह-प्रभारी का लखीसराय स्टेशन पर स्वागत:पिंकी कुशवाहा के कोलकाता जाते समय कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन

लखीसराय भाजपा नेत्री और पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष पिंकी कुशवाहा को पश्चिम बंगाल भाजपा का सह-प्रभारी बनाया गया है। शनिवार को वह अपने पहले पश्चिम बंगाल दौरे पर कोलकाता जा रही थीं। इस दौरान लखीसराय रेलवे स्टेशन पर उनका स्वागत हुआ। नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी वंदे भारत एक्सप्रेस से पटना से कोलकाता जाते समय एनडीए कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों के साथ उनका अभिनंदन किया। कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल-मालाएं भेंट कर नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी। चानन प्रखंड के नगरदार गांव की रहने वाली पिंकी कुशवाहा ने भाजपा कार्यकर्ता के रूप में काम शुरू किया था। जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाने की कोशिश करेंगी संगठन में कई पद संभालते हुए वह प्रदेश उपाध्यक्ष बनीं। अब पार्टी ने उन्हें पश्चिम बंगाल की सह-प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी है। उनकी नियुक्ति से स्थानीय कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखा। पिंकी कुशवाहा ने कार्यकर्ताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि मिली जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाने की कोशिश करेंगी। इस मौके पर पूर्व जिला परिषद सदस्य प्रशांत कुशवाहा, लोजपा प्रदेश महासचिव जॉन मिल्टन, जदयू के चंदन कुशवाहा, ज्ञान स्वरूप कुशवाहा, मुकुल कुशवाहा, संजीव कुमार, फकीरा महतो, पैक्स अध्यक्ष वीरेंद्र महतो सहित कई एनडीए कार्यकर्ता मौजूद रहे। लखीसराय भाजपा नेत्री और पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष पिंकी कुशवाहा को पश्चिम बंगाल भाजपा का सह-प्रभारी बनाया गया है। शनिवार को वह अपने पहले पश्चिम बंगाल दौरे पर कोलकाता जा रही थीं। इस दौरान लखीसराय रेलवे स्टेशन पर उनका स्वागत हुआ। नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी वंदे भारत एक्सप्रेस से पटना से कोलकाता जाते समय एनडीए कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों के साथ उनका अभिनंदन किया। कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल-मालाएं भेंट कर नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी। चानन प्रखंड के नगरदार गांव की रहने वाली पिंकी कुशवाहा ने भाजपा कार्यकर्ता के रूप में काम शुरू किया था। जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाने की कोशिश करेंगी संगठन में कई पद संभालते हुए वह प्रदेश उपाध्यक्ष बनीं। अब पार्टी ने उन्हें पश्चिम बंगाल की सह-प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी है। उनकी नियुक्ति से स्थानीय कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखा। पिंकी कुशवाहा ने कार्यकर्ताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि मिली जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाने की कोशिश करेंगी। इस मौके पर पूर्व जिला परिषद सदस्य प्रशांत कुशवाहा, लोजपा प्रदेश महासचिव जॉन मिल्टन, जदयू के चंदन कुशवाहा, ज्ञान स्वरूप कुशवाहा, मुकुल कुशवाहा, संजीव कुमार, फकीरा महतो, पैक्स अध्यक्ष वीरेंद्र महतो सहित कई एनडीए कार्यकर्ता मौजूद रहे।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *