कांग्रेस MLA बोले-अभय चौटाला वोट काटू गैंग के सरगना:हांसी में पार्टी ब्लॉक कार्यकर्ता सम्मेलन, भाजपा सरकार के कार्यकाल पर उठाए सवाल

कांग्रेस MLA बोले-अभय चौटाला वोट काटू गैंग के सरगना:हांसी में पार्टी ब्लॉक कार्यकर्ता सम्मेलन, भाजपा सरकार के कार्यकाल पर उठाए सवाल

हांसी के बास में शनिवार को अनाज मंडी में कांग्रेस की ओर से ब्लॉक कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में रोहतक सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा, हिसार सांसद जयप्रकाश जेपी, महम विधायक बलराम दांगी, आदमपुर विधायक चंद्रप्रकाश और उकलाना विधायक नरेश सेलवाल समेत कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। दीपेंद्र हुड्डा ने भाजपा सरकार के करीब साढ़े 12 साल के कार्यकाल पर सवाल उठाते हुए कहा कि आज देश का नौजवान रोजगार और शिक्षा के लिए सड़कों पर है। किसान एमएसपी के लिए संघर्ष कर रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने धान पर 3100 रुपए प्रति क्विंटल एमएसपी देने का वादा किया था, लेकिन तीसरा सीजन आने के बावजूद किसान इंतजार कर रहे हैं। सांसद जयप्रकाश ने इनेलो नेताओं पर साधा निशाना हिसार सांसद जयप्रकाश ने नेशनल लोकदल के नेताओं और समर्थकों पर निशाना साधते हुए इसे ‘वोट काटू गैंग’ की राजनीति बताया। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय ऐसी पार्टियां कांग्रेस के वोट काटने का काम करती हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से ऐसे राजनीतिक दलों की भूमिका को पहचानने की अपील की। विधायक जस्सी ने अभय चौटाला को वोट काटू गैंग का सरगना बताया नारनौंद विधायक जस्सी पेटवाड़ ने इनेलो के टूटने का जिक्र करते हुए अभय चौटाला को ‘वोट काटू गैंग का सरगना’ बताया। उन्होंने कहा कि जिस समय इनेलो टूट रही थी, उस समय पार्टी के कार्यकर्ता रोए थे और वे खुद भी काफी दुखी थे, लेकिन अजय चौटाला और अभय चौटाला ने किसी की बात नहीं मानी और पार्टी टूट गई। सम्मेलन में भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व हरियाणा वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु भी कांग्रेस नेताओं के निशाने पर रहे। जस्सी पेटवाड़ ने उन्हें संबोधित करते हुए दावा किया कि वे 2029 का चुनाव नहीं लड़ेंगे और यदि मैदान में उतरे तो कांग्रेस उन्हें एक लाख से अधिक वोटों के अंतर से हराएगी। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारी में जुटने और कांग्रेस को मजबूत करने का आह्वान किया। विभिन्न मुद्दों पर सरकार को घेरा सम्मेलन में कांग्रेस नेताओं ने किसान, युवा, रोजगार, शिक्षा, एमएसपी और प्रदेश के विकास समेत विभिन्न मुद्दों को लेकर भाजपा सरकार पर हमला बोला। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी के बीच नेताओं ने आगामी चुनाव को लेकर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *