सीपीआईएम कार्यकर्ताओं ने शनिवार को खगड़िया में चुनाव आयोग की निष्पक्षता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए विरोध मार्च निकाला। देशव्यापी बुलावे पर हुए इस मार्च में कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका। मार्च जिला कार्यालय से शुरू होकर हॉस्पिटल चौक पहुंचा, जहां सभा के बाद पुतले को आग लगाई गई। सीपीआईएम राज्य सचिवमंडल सदस्य संजय कुमार ने कहा कि चुनाव आयोग की जिम्मेदारी सिर्फ मतदान कराने तक नहीं है। स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराना, पारदर्शी मतदाता सूची बनाना उसकी मुख्य जिम्मेदारी है। आयोग से निष्पक्षता बनाए रखने की अपील उन्होंने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले हुए विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) पर सवाल उठाए। संजय कुमार ने आरोप लगाया कि SIR के दौरान बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए। उन्होंने आयोग से मतदाता सूची में नाम जोड़ने-काटने के आधार और तकनीक पर साफ जवाब मांगा। कुमार ने कहा कि किसी नागरिक का नाम बिना बताए नहीं हटना चाहिए। उन्होंने मतदाता सूची बनाने वाले सॉफ्टवेयर की पारदर्शिता पर सवाल उठाए और आयोग से निष्पक्षता बनाए रखने की अपील की। ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त करने की मांग संजय कुमार ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को तत्काल बर्खास्त कर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने बिहार सहित पिछले डेढ़ वर्ष में हुए विवादित विधानसभा चुनावों को रद्द कर पूर्व की मतदाता सूची के आधार पर दोबारा चुनाव कराने, SIR प्रक्रिया पर रोक लगाने तथा मतदाता सूची से हटाए गए नागरिकों के नाम पुनः जोड़ने की मांग की। सीपीआईएम कार्यकर्ताओं ने शनिवार को खगड़िया में चुनाव आयोग की निष्पक्षता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए विरोध मार्च निकाला। देशव्यापी बुलावे पर हुए इस मार्च में कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका। मार्च जिला कार्यालय से शुरू होकर हॉस्पिटल चौक पहुंचा, जहां सभा के बाद पुतले को आग लगाई गई। सीपीआईएम राज्य सचिवमंडल सदस्य संजय कुमार ने कहा कि चुनाव आयोग की जिम्मेदारी सिर्फ मतदान कराने तक नहीं है। स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराना, पारदर्शी मतदाता सूची बनाना उसकी मुख्य जिम्मेदारी है। आयोग से निष्पक्षता बनाए रखने की अपील उन्होंने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले हुए विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) पर सवाल उठाए। संजय कुमार ने आरोप लगाया कि SIR के दौरान बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए। उन्होंने आयोग से मतदाता सूची में नाम जोड़ने-काटने के आधार और तकनीक पर साफ जवाब मांगा। कुमार ने कहा कि किसी नागरिक का नाम बिना बताए नहीं हटना चाहिए। उन्होंने मतदाता सूची बनाने वाले सॉफ्टवेयर की पारदर्शिता पर सवाल उठाए और आयोग से निष्पक्षता बनाए रखने की अपील की। ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त करने की मांग संजय कुमार ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को तत्काल बर्खास्त कर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने बिहार सहित पिछले डेढ़ वर्ष में हुए विवादित विधानसभा चुनावों को रद्द कर पूर्व की मतदाता सूची के आधार पर दोबारा चुनाव कराने, SIR प्रक्रिया पर रोक लगाने तथा मतदाता सूची से हटाए गए नागरिकों के नाम पुनः जोड़ने की मांग की।

