लखीसराय- ट्रक से टकराया सीएनजी ऑटो, चालक की मौत:गंगा स्नान कर लौटते समय सड़क हादसा, 9 लोग घायल; 3 की हालत गंभीर

लखीसराय- ट्रक से टकराया सीएनजी ऑटो, चालक की मौत:गंगा स्नान कर लौटते समय सड़क हादसा, 9 लोग घायल; 3 की हालत गंभीर

लखीसराय के टाउन थाना क्षेत्र के बालगुदर गांव के पास एनएच-80 पर शनिवार को गंगा स्नान कर लौट रहे लोगों से भरा सीएनजी ऑटो सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गया। हादसे में ऑटो चालक छोटू कुमार की मौत हो गई, जबकि नौ लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मची अफरातफरी घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही टाउन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को लखीसराय सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। तीन घायलों की हालत गंभीर घायलों में रामवृक्ष मांझी, अनरवा देवी, बस्ती देवी, सुनैना देवी, नीलम देवी, मीना देवी, अगनसिया देवी और प्रतिमा देवी शामिल हैं। इनमें तीन घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर करने की तैयारी चल रही है। एसडीएम-एसडीपीओ पहुंचे अस्पताल हादसे की जानकारी मिलने पर एसडीएम प्रभाकर कुमार और एसडीपीओ शिवम कुमार सदर अस्पताल पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने घायलों से मुलाकात कर उनकी स्थिति की जानकारी ली। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है और हादसे की जांच की जा रही है। लखीसराय के टाउन थाना क्षेत्र के बालगुदर गांव के पास एनएच-80 पर शनिवार को गंगा स्नान कर लौट रहे लोगों से भरा सीएनजी ऑटो सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गया। हादसे में ऑटो चालक छोटू कुमार की मौत हो गई, जबकि नौ लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मची अफरातफरी घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही टाउन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को लखीसराय सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। तीन घायलों की हालत गंभीर घायलों में रामवृक्ष मांझी, अनरवा देवी, बस्ती देवी, सुनैना देवी, नीलम देवी, मीना देवी, अगनसिया देवी और प्रतिमा देवी शामिल हैं। इनमें तीन घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर करने की तैयारी चल रही है। एसडीएम-एसडीपीओ पहुंचे अस्पताल हादसे की जानकारी मिलने पर एसडीएम प्रभाकर कुमार और एसडीपीओ शिवम कुमार सदर अस्पताल पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने घायलों से मुलाकात कर उनकी स्थिति की जानकारी ली। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है और हादसे की जांच की जा रही है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *