IPO में पैसा लगाने वाले निवेशकों के लिए अब असली इंतजार शुरू हो गया है। Adroit Industries, ArMee Infotech, Swastika Infra और Elevate Campuses के IPO का तीन दिन का सब्सक्रिप्शन 25 सितंबर को बंद हो चुका है। अब नजर शेयर अलॉटमेंट पर है। इन चारों IPO के लिए अलॉटमेंट स्टेटस 28 सितंबर, सोमवार को जारी होने की उम्मीद है। जिन निवेशकों को शेयर अलॉट होंगे, उनके डिमैट अकाउंट में 29 सितंबर तक शेयर क्रेडिट किए जा सकते हैं। इसके बाद चारों कंपनियों के शेयरों की बाजार में लिस्टिंग 30 सितंबर 2026 को होने की संभावित तारीख तय की गई है। निवेशकों की नजर अब ग्रे मार्केट प्रीमियम यानी जीएमपी पर बनी हुई है। चारों इश्यू में Adroit Industries का जीएमपी सबसे मजबूत नजर आ रहा है।
Adroit Industries IPO में क्या चल रहा GMP
Adroit Industries के आईपीओ ने चारों इश्यू में सबसे ज्यादा जीएमपी दर्ज किया है। मौजूदा जीएमपी करीब 48 रुपये है। आईपीओ के अपर प्राइस बैंड 134 रुपये और जीएमपी को आधार मानें तो अनुमानित लिस्टिंग प्राइस करीब 182 रुपये बनता है। यानी इश्यू प्राइस के मुकाबले करीब 35.82 फीसदी प्रीमियम का संकेत मिल रहा है। हालांकि, जीएमपी अनऑफिशियल बाजार का संकेत होता है। इसे शेयर की वास्तविक लिस्टिंग कीमत की गारंटी नहीं माना जा सकता।
Adroit Industries IPO को निवेशकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली थी। तीन दिनों में यह कुल 176.85 गुना सब्सक्राइब हुआ। रिटेल कैटेगरी 99.81 गुना, NII कैटेगरी 332.35 गुना और QIB हिस्सा 195.04 गुना सब्सक्राइब हुआ था। कंपनी की स्थापना जनवरी 1995 में हुई थी। कंपनी गाड़ियों के ड्राइवलाइन सिस्टम में इस्तेमाल होने वाले प्रोपेलर शाफ्ट और टॉर्क ट्रांसमिशन कंपोनेंट्स का निर्माण और सप्लाई करती है।
ArMee Infotech का क्या है GMP
ArMee Infotech आईपीओ का जीएमपी करीब 8 रुपये पर चल रहा है। आईपीओ का अपर प्राइस बैंड 375 रुपये है। इस हिसाब से जीएमपी जोड़ने पर संभावित लिस्टिंग प्राइस करीब 383 रुपये बनता है। यानी इश्यू प्राइस के मुकाबले लगभग 2.13 फीसदी प्रीमियम का संकेत है। इस आईपीओ को कुल 2.6 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है। QIB हिस्सा 3.2 गुना, रिटेल कैटेगरी 2.65 गुना और एनआईआई हिस्सा 2.24 गुना सब्सक्राइब हुआ है। अहमदाबाद बेस्ड इस कंपनी की स्थापना 2003 में हुई थी। कंपनी आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर सॉल्यूशन और मैनेज्ड सर्विसेज के कारोबार में है। अलॉटमेंट स्टेटस BSE, NSE या IPO के रजिस्ट्रार Cameo Corporate Services की वेबसाइट पर देखा जा सकता है।
Swastika Infra IPO को मिला 7.91 गुना सब्सक्रिप्शन
स्वास्तिका इंफ्रा आईपीओ का जीएमपी करीब 4.5 रुपये है। कंपनी के शेयर का अपर प्राइस बैंड 185 रुपये है। मौजूदा जीएमपी के आधार पर संभावित लिस्टिंग प्राइस करीब 189.5 रुपये हो सकता है। यह इश्यू प्राइस से लगभग 2.43 फीसदी ज्यादा है। आईपीओ को कुल 7.91 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है। NII कैटेगरी 19.35 गुना, रिटेल हिस्सा 5.64 गुना और QIB हिस्सा 3.31 गुना सब्सक्राइब हुआ। कंपनी की स्थापना अगस्त 2019 में हुई थी। कंपनी पावर ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े EPC प्रोजेक्ट्स पर काम करती है। निवेशक अलॉटमेंट स्टेटस BSE, NSE या आईपीओ के रजिस्ट्रार MUFG Intime की वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।
Elevate Campuses IPO में कितना है जीएमपी
Elevate Campuses आईपीओ का जीएमपी करीब 4 रुपये है। इसका अपर प्राइस बैंड 362 रुपये प्रति शेयर है। मौजूदा जीएमपी के आधार पर अनुमानित लिस्टिंग प्राइस करीब 366 रुपये हो सकता है। यानी इश्यू प्राइस के मुकाबले करीब 1.1 फीसदी प्रीमियम का संकेत है। इस आईपीओ को कुल 1.89 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। QIB हिस्सा 2.66 गुना और रिटेल हिस्सा 1.07 गुना सब्सक्राइब हुआ। NII कैटेगरी का सब्सक्रिप्शन 0.89 गुना रहा।
2005 में शुरू हुई यह कंपनी एक एजुकेशन इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी है। यह उच्च शिक्षा संस्थानों के कैंपस में छात्रों के रहने की सुविधाओं को विकसित करने, चलाने और मैनेज करने का काम करती है। इसके अलावा कंपनी K-12 स्कूलों से जुड़ी संपत्तियों के कारोबार में भी है।
(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी मात्र है। यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर मार्केट/म्यूचुअल फंड में निवेश जोखिम भरा होता है। कहीं भी पैसा लगाने से पहले अपने निवेश सलाहकार से परामर्श लें।)

