कार ने बुलेट सवार को रौंदा, व्यवसाई की मौत:गोपालगंज में स्कॉर्पियो में रखा था शराब, दोस्त गंभीर घायल गोरखपुर रेफर

कार ने बुलेट सवार को रौंदा, व्यवसाई की मौत:गोपालगंज में स्कॉर्पियो में रखा था शराब, दोस्त गंभीर घायल गोरखपुर रेफर

गोपालगंज के कुचायकोट थाना क्षेत्र में भठवा मोड़ के पास एक सड़क हादसे में बुलेट सवार व्यवसाई करण कुमार की मौत हो गई। उनका दोस्त बिक्की गंभीर रूप से घायल है। दोनों दोस्त बुलेट से घर लौट रहे थे, तभी रॉन्ग साइड से आ रही शराब लदी स्कॉर्पियो ने उन्हें टक्कर मार दी। स्कॉर्पियो ड्राइवर हिरासत में टक्कर इतनी तेज थी कि बुलेट के परखच्चे उड़ गए और उसका अगला पहिया अलग हो गया। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। दुर्घटनाग्रस्त बुलेट और शराब लदी स्कॉर्पियो जब्त कर ली गई है। स्कॉर्पियो चालक हिरासत में है। मृतक करण कुमार (30) मांझागढ़ थाना क्षेत्र के भोजपुरवा गांव के किराना व्यवसाई थे। उनके साथ घायल बिक्की शांति श्रृंगार दुकान के मालिक हैं। घायल बिक्की को सदर अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें गोरखपुर रेफर कर दिया गया है। करण कुमार के निधन से उनके परिवार में मातम छा गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गोपालगंज के कुचायकोट थाना क्षेत्र में भठवा मोड़ के पास एक सड़क हादसे में बुलेट सवार व्यवसाई करण कुमार की मौत हो गई। उनका दोस्त बिक्की गंभीर रूप से घायल है। दोनों दोस्त बुलेट से घर लौट रहे थे, तभी रॉन्ग साइड से आ रही शराब लदी स्कॉर्पियो ने उन्हें टक्कर मार दी। स्कॉर्पियो ड्राइवर हिरासत में टक्कर इतनी तेज थी कि बुलेट के परखच्चे उड़ गए और उसका अगला पहिया अलग हो गया। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। दुर्घटनाग्रस्त बुलेट और शराब लदी स्कॉर्पियो जब्त कर ली गई है। स्कॉर्पियो चालक हिरासत में है। मृतक करण कुमार (30) मांझागढ़ थाना क्षेत्र के भोजपुरवा गांव के किराना व्यवसाई थे। उनके साथ घायल बिक्की शांति श्रृंगार दुकान के मालिक हैं। घायल बिक्की को सदर अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें गोरखपुर रेफर कर दिया गया है। करण कुमार के निधन से उनके परिवार में मातम छा गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *