धौलपुर में पुलिस का जागरूकता अभियान:स्कूल में छात्र-छात्राओं को साइबर फ्रॉड और महिला सुरक्षा के बताए उपाय

धौलपुर में पुलिस का जागरूकता अभियान:स्कूल में छात्र-छात्राओं को साइबर फ्रॉड और महिला सुरक्षा के बताए उपाय

धौलपुर में जिला पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा के निर्देश पर शनिवार को पुलिस ने जागरूकता अभियान चलाया। निहालगंज थाना क्षेत्र के एक निजी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में निहालगंज थाना पुलिस और धौलपुर पुलिस की कालिका यूनिट टीम ने छात्र-छात्राओं और स्कूल स्टाफ को साइबर फ्रॉड, महिला सुरक्षा और बालिका सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। निहालगंज थाना प्रभारी देवेंद्र शर्मा ने विद्यार्थियों को साइबर फ्रॉड से बचने के तरीके बताए। उन्होंने कहा कि अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करें और किसी भी व्यक्ति के साथ OTP, बैंक संबंधी जानकारी या अन्य संवेदनशील जानकारी साझा नहीं करें। विद्यार्थियों को डिजिटल अरेस्ट, APK फाइल के जरिए होने वाली ठगी और ऑनलाइन फ्रॉड के तरीकों के बारे में भी जानकारी दी गई। साथ ही राजकोप सिटीजन ऐप डाउनलोड करने के लिए प्रेरित किया। असुरक्षित स्थिति में पुलिस की लें मदद कालिका यूनिट प्रभारी रीना यादव ने महिला और बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर विद्यार्थियों से संवाद किया। उन्होंने छात्राओं को असुरक्षित स्थिति महसूस होने पर घबराने के बजाय पुलिस से मदद लेने की सलाह दी। साथ ही महिला सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर का उपयोग करने के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं को अपनी सुरक्षा को लेकर जागरूक रहने और किसी भी परेशानी की स्थिति में तत्काल सहायता लेने के लिए प्रेरित किया। पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश कार्यक्रम के दौरान विश्व पर्यावरण स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर थाना प्रभारी देवेंद्र शर्मा ने स्कूल परिसर में पौधारोपण भी किया। उन्होंने विद्यार्थियों और स्कूल स्टाफ से पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने तथा अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की। स्कूल प्रबंधन ने पुलिस अभियान की सराहना की कार्यक्रम के अंत में स्कूल प्रबंधन ने पुलिस की ओर से चलाए गए जागरूकता अभियान की सराहना की। पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों से साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने और महिला एवं बालिका सुरक्षा से जुड़े मामलों में जागरूकता बढ़ाने की अपील की।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *