उमरिया में पड़ोसी के घर जा रहे युवक की मौत:नेशनल हाईवे पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी; कटनी ले जाते समय दम तोड़ा

उमरिया में पड़ोसी के घर जा रहे युवक की मौत:नेशनल हाईवे पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी; कटनी ले जाते समय दम तोड़ा

उमरिया के लोरहा गांव में शुक्रवार रात नेशनल हाईवे-43 पर अज्ञात वाहन की टक्कर से 24 वर्षीय नितेश यादव की मौत हो गई। नितेश पड़ोस के घर जा रहा था। इसी दौरान वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। जिला अस्पताल से कटनी रेफर किया टक्कर से नितेश गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गया। ग्रामीण उसे उमरिया जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। शुरुआती इलाज के बाद डॉक्टरों ने हालत बिगड़ने पर उसे कटनी रेफर कर दिया। कटनी ले जाते समय हुई मौत परिजन नितेश को इलाज के लिए कटनी ले जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गई। नितेश ऑटो चलाता था। पुलिस ने अज्ञात वाहन की तलाश शुरू की घटना की जानकारी मिलते ही सिविल लाइन चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने गांव में ग्रामीणों से पूछताछ कर अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश शुरू कर दी है। कोतवाली थाना प्रभारी मदनलाल मरावी ने घटना की पुष्टि की है। पोस्टमार्टम के बाद नितेश का शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *