एक महिला की आपत्तिजनक फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे दुष्कर्म करने के आरोपी को डोंगरगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी पीड़िता के दिवंगत पति का दोस्त था और पति की मौत के बाद भी उसके घर आता-जाता था। आरोप है कि उसके पास महिला की आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो थे, जिन्हें वायरल करने की धमकी देकर वह लगातार दबाव बनाता रहा। पति की मौत के बाद भी आरोपी करता रहा संपर्क पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने डोंगरगढ़ थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि बालोद जिले के फरदफोड़ गांव निवासी लोकेश साहू (26) उसके घर पहले से आता-जाता था। पति की मौत के बाद भी आरोपी उससे संपर्क में रहा। शिकायत के मुताबिक, आरोपी के पास पीड़िता की आपत्तिजनक फोटो और वीडियो थे। इन्हें वायरल करने और बदनाम करने की धमकी देकर आरोपी उस पर दबाव बनाता रहा। अगस्त 2025 में लॉज ले जाकर दुष्कर्म का आरोप शिकायत के अनुसार, धमकी और बदनामी के डर से पीड़िता आरोपी के दबाव में आती चली गई। अगस्त 2025 में आरोपी उसे बहला-फुसलाकर और डराकर डोंगरगढ़ के इंडियन लॉज-1 ले गया, जहां उसने जबरन दुष्कर्म किया। पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद भी आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देता रहा और संतोषी नगर, लखोली स्थित उसके घर पहुंचकर भी दुष्कर्म करता रहा। BNS की धाराओं में मामला दर्ज पीड़िता की शिकायत पर डोंगरगढ़ पुलिस ने अपराध क्रमांक 4179/2026 दर्ज किया। आरोपी के खिलाफ धारा 64(2)(एम) और 351(2) BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस टीम ने आरोपी को हिरासत में लिया राजनांदगांव पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर और SDOP डोंगरगढ़ केशरी नंदन नायक की देखरेख में पुलिस टीम गठित की गई। थाना प्रभारी सुमन जायसवाल के नेतृत्व में बनी टीम की विवेचक उप निरीक्षक गीतांजलि सिन्हा ने आरोपी लोकेश साहू पिता धीराजी साहू को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के बाद गिरफ्तार, कोर्ट ने जेल भेजा पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपराध करना स्वीकार किया। पुलिस ने उपलब्ध साक्ष्यों और जांच के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया। इसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।

