मनासा नगर और आसपास के ग्रामीण इलाकों में रविवार 27 सितंबर को 4 घंटे बिजली बंद रहेगी। ग्रिड में मरम्मत और रिनोवेशन के काम के चलते बिजली विभाग ने परमिट लिया है। इस दौरान शहर और ग्रिड से जुड़े गांवों में बिजली सप्लाई पूरी तरह बंद रहेगी। सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक कटौती मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी के सहायक यंत्री के मुताबिक, बिजली सप्लाई सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक बंद रहेगी। रिनोवेशन के काम की जरूरत के अनुसार समय में थोड़ा बदलाव हो सकता है। जरूरी काम पहले निपटाने की अपील बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से पानी भरने और बिजली से जुड़े जरूरी काम सुबह 11 बजे से पहले निपटाने की अपील की है। इससे बिजली बंद रहने के दौरान परेशानी से बचा जा सकेगा।

