अररिया में पटाखा बनाने के दौरान ब्लास्ट:2 मकान गिरे, बच्चे के सिर के टुकड़े मिले; लोग बोले- भूकंप जैसा झटका था

अररिया में पटाखा बनाने के दौरान ब्लास्ट:2 मकान गिरे, बच्चे के सिर के टुकड़े मिले; लोग बोले- भूकंप जैसा झटका था

अररिया के भरगामा प्रखंड मुख्यालय के पश्चिमी भाग स्थित मुस्लिम टोला में शुक्रवार शाम पटाखा बनाने के दौरान तेज धमाका हुआ। धमाका इतना जोरदार था कि दो मकान गिर गए। आसपास के घरों में भूकंप जैसा झटका महसूस हुआ, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घटना मो. अख्तर, पिता नूर मोहम्मद, के मकान में होने की बात सामने आई है। पुलिस के अनुसार, घटनास्थल से बच्चे के सिर के टुकड़े मिले हैं। कुछ लोगों के मौत और घायल होने की आशंका है, हालांकि अभी तक किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पटाखा बनाने के दौरान धमाके की बात सामने आई स्थानीय लोगों के अनुसार, मो. अख्तर के मकान में आतिशबाजी में इस्तेमाल होने वाले पटाखों के निर्माण का काम किया जा रहा था। शुक्रवार शाम कुछ मजदूर मकान में पटाखा बनाने में लगे थे। इसी दौरान आतिशबाजी में इस्तेमाल होने वाली सामग्री को एक बोरे से दूसरे बोरे में डालते समय अचानक तेज धमाका हो गया। धमाके की तीव्रता इतनी अधिक थी कि मकान का एक हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और आसपास के दो मकान गिर गए। घटना के बाद मौके पर मौजूद कई लोग वहां से निकल गए। बच्चे के सिर के टुकड़े मिलने से बढ़ी हताहतों की आशंका पुलिस के मुताबिक, घटनास्थल से बच्चे के सिर के टुकड़े मिले हैं। हालांकि ये टुकड़े किसके हैं, इसकी अभी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस का कहना है कि घटना के बाद कई ग्रामीण अपने घर छोड़कर चले गए हैं। इससे मौके पर कितने लोग मौजूद थे और कितने लोग प्रभावित हुए, इसका तत्काल पता नहीं चल सका। पुलिस ने मो. अख्तर की पत्नी समेत पटाखा निर्माण में लगे मजदूरों के भी प्रभावित होने की आशंका जताई है। हालांकि उनकी स्थिति और संख्या की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। रातभर घटनास्थल पर जांच करती रही पुलिस धमाके की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और रातभर घटनास्थल की जांच करती रही। एसपी जितेंद्र कुमार, डीएसपी संतोष कुमार पोद्दार, सर्किल इंस्पेक्टर सतीश कुमार सिंह, थानाध्यक्ष राजेश कुमार और अपर थानाध्यक्ष सोनू कुमार मौके पर मौजूद रहे। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। मकान के मलबे और आसपास के इलाके की भी जांच की जा रही है। सिलेंडर ब्लास्ट की भी चर्चा घटना को लेकर स्थानीय स्तर पर अलग-अलग बातें सामने आ रही हैं। कुछ ग्रामीणों का कहना है कि पटाखा बनाने के दौरान विस्फोट हुआ, जबकि कुछ लोग सिलेंडर ब्लास्ट की आशंका जता रहे हैं। फिलहाल विस्फोट का वास्तविक कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस अब घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही है। बम निरोधक दस्ता और एफएसएल टीम की जांच के बाद ही विस्फोट के कारण और हताहतों की स्थिति स्पष्ट होने की बात पुलिस ने कही है। जांच के बाद स्पष्ट होगी स्थिति एसपी जितेंद्र कुमार ने बताया कि घटनास्थल से कुछ ऐसे साक्ष्य मिले हैं, जिनसे लोगों के मौत और घायल होने की आशंका है। अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। बम निरोधक दस्ता और एफएसएल टीम की जांच के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। अपर थानाध्यक्ष सोनू कुमार ने भी बताया कि घटनास्थल का जायजा लिया गया है और मामले की जांच जारी है। विस्फोट किस कारण से हुआ और घटना में कितने लोग प्रभावित हुए, यह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। अररिया के भरगामा प्रखंड मुख्यालय के पश्चिमी भाग स्थित मुस्लिम टोला में शुक्रवार शाम पटाखा बनाने के दौरान तेज धमाका हुआ। धमाका इतना जोरदार था कि दो मकान गिर गए। आसपास के घरों में भूकंप जैसा झटका महसूस हुआ, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घटना मो. अख्तर, पिता नूर मोहम्मद, के मकान में होने की बात सामने आई है। पुलिस के अनुसार, घटनास्थल से बच्चे के सिर के टुकड़े मिले हैं। कुछ लोगों के मौत और घायल होने की आशंका है, हालांकि अभी तक किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पटाखा बनाने के दौरान धमाके की बात सामने आई स्थानीय लोगों के अनुसार, मो. अख्तर के मकान में आतिशबाजी में इस्तेमाल होने वाले पटाखों के निर्माण का काम किया जा रहा था। शुक्रवार शाम कुछ मजदूर मकान में पटाखा बनाने में लगे थे। इसी दौरान आतिशबाजी में इस्तेमाल होने वाली सामग्री को एक बोरे से दूसरे बोरे में डालते समय अचानक तेज धमाका हो गया। धमाके की तीव्रता इतनी अधिक थी कि मकान का एक हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और आसपास के दो मकान गिर गए। घटना के बाद मौके पर मौजूद कई लोग वहां से निकल गए। बच्चे के सिर के टुकड़े मिलने से बढ़ी हताहतों की आशंका पुलिस के मुताबिक, घटनास्थल से बच्चे के सिर के टुकड़े मिले हैं। हालांकि ये टुकड़े किसके हैं, इसकी अभी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस का कहना है कि घटना के बाद कई ग्रामीण अपने घर छोड़कर चले गए हैं। इससे मौके पर कितने लोग मौजूद थे और कितने लोग प्रभावित हुए, इसका तत्काल पता नहीं चल सका। पुलिस ने मो. अख्तर की पत्नी समेत पटाखा निर्माण में लगे मजदूरों के भी प्रभावित होने की आशंका जताई है। हालांकि उनकी स्थिति और संख्या की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। रातभर घटनास्थल पर जांच करती रही पुलिस धमाके की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और रातभर घटनास्थल की जांच करती रही। एसपी जितेंद्र कुमार, डीएसपी संतोष कुमार पोद्दार, सर्किल इंस्पेक्टर सतीश कुमार सिंह, थानाध्यक्ष राजेश कुमार और अपर थानाध्यक्ष सोनू कुमार मौके पर मौजूद रहे। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। मकान के मलबे और आसपास के इलाके की भी जांच की जा रही है। सिलेंडर ब्लास्ट की भी चर्चा घटना को लेकर स्थानीय स्तर पर अलग-अलग बातें सामने आ रही हैं। कुछ ग्रामीणों का कहना है कि पटाखा बनाने के दौरान विस्फोट हुआ, जबकि कुछ लोग सिलेंडर ब्लास्ट की आशंका जता रहे हैं। फिलहाल विस्फोट का वास्तविक कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस अब घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही है। बम निरोधक दस्ता और एफएसएल टीम की जांच के बाद ही विस्फोट के कारण और हताहतों की स्थिति स्पष्ट होने की बात पुलिस ने कही है। जांच के बाद स्पष्ट होगी स्थिति एसपी जितेंद्र कुमार ने बताया कि घटनास्थल से कुछ ऐसे साक्ष्य मिले हैं, जिनसे लोगों के मौत और घायल होने की आशंका है। अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। बम निरोधक दस्ता और एफएसएल टीम की जांच के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। अपर थानाध्यक्ष सोनू कुमार ने भी बताया कि घटनास्थल का जायजा लिया गया है और मामले की जांच जारी है। विस्फोट किस कारण से हुआ और घटना में कितने लोग प्रभावित हुए, यह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *