बीच सड़क लड़की का हाथ पकड़ा, थप्पड़ जड़ा, VIDEO:हाथ जोड़कर नाबालिग बोली- भइया मारो मत, छोड़ दो; समस्तीपुर में लड़की से बदसलूकी का तीसरा मामला

बीच सड़क लड़की का हाथ पकड़ा, थप्पड़ जड़ा, VIDEO:हाथ जोड़कर नाबालिग बोली- भइया मारो मत, छोड़ दो; समस्तीपुर में लड़की से बदसलूकी का तीसरा मामला

समस्तीपुर में नाबालिग लड़की से बदसलूकी और मारपीट का एक और वीडियो सामने आया है। वीडियो में लड़की खुद को छोड़ देने की मिन्नतें करती नजर आ रही है, जबकि वहां मौजूद कुछ लड़के उसे थप्पड़ मारते दिख रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस एक्टिव हो गई है। पुलिस की साइबर और DIU टीम वीडियो की जांच कर रही है। टीम घटनास्थल और वीडियो में नजर आ रहे युवकों की पहचान करने में जुटी है। चार दिनों के अंदर समस्तीपुर से इस तरह का यह तीसरा वीडियो सामने आया है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक यह पुष्टि नहीं की है कि वीडियो कब का है, कहां का है और इसमें नजर आ रहे युवक कौन हैं। पहले ये 2 तस्वीरें देखिए… अब जानिए वीडियो में क्या है? वायरल वीडियो में एक युवत कुछ युवकों के सामने हाथ जोड़कर उसे छोड़ देने की गुहार लगाती दिखाई दे रही है। लड़की कहती है, ‘मुझे छोड़ दो भइया, अब यहां नहीं आएंगे।’ इसी दौरान एक युवक उसे थप्पड़ मार देता है। इसके बाद लड़की वहां से भागने की कोशिश करती है, लेकिन एक युवक उसका हाथ पकड़ लेता है। तभी एक युवक कहता है, ‘ऐ, मारो मत… जाने दो।’ इसी बीच लड़की हाथ जोड़कर कहती है, ‘भइया, मारो मत, मुझे जाने दो।’ वहीं, कुछ युवक लड़की का वीडिया बनाते हुए भी दिख रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों में नाराजगी भी देखने को मिल रही है। वहीं, DSP स्तर के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस की टीम वीडियो की जांच कर रही है। सबसे पहले यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि वीडियो कहां का है। घटनास्थल की पुष्टि होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सूत्रों के अनुसार, वीडियो जिस युवक की ID से वायरल हुआ है, वह बेगूसराय के बखरी क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है। बखरी क्षेत्र खगड़िया और समस्तीपुर के विभूतिपुर-विथान थाना क्षेत्रों के आसपास स्थित है। ऐसे में पुलिस को आशंका है कि वीडियो इन सीमावर्ती इलाकों से जुड़ा हो सकता है। हालांकि, जांच पूरी होने तक पुलिस किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है। चार दिनों में सामने आए तीन वीडियो बता दें, पिछले चार दिनों में समस्तीपुर जिले में लड़कियों से बदसलूकी से जुड़े तीन वीडियो सामने आ चुके हैं। पहला वीडियो कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र से वायरल हुआ था। यह वीडियो बूढ़ी गंडक नदी के बाईपास बांध का बताया गया था। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इसके बाद मुसरीघरारी थाना क्षेत्र से दूसरा वीडियो सामने आया। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, यह वीडियो करीब डेढ़ साल पुराना है। अब नया वीडियो सामने आने के बाद पुलिस फिर सक्रिय हो गई है। पुलिस वीडियो वायरल करने वाले व्यक्ति के साथ-साथ लड़की और वीडियो में नजर आ रहे युवकों की पहचान करने में जुटी है। वीडियो की वास्तविकता और घटनास्थल की पुष्टि के बाद ही मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। समस्तीपुर में नाबालिग लड़की से बदसलूकी और मारपीट का एक और वीडियो सामने आया है। वीडियो में लड़की खुद को छोड़ देने की मिन्नतें करती नजर आ रही है, जबकि वहां मौजूद कुछ लड़के उसे थप्पड़ मारते दिख रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस एक्टिव हो गई है। पुलिस की साइबर और DIU टीम वीडियो की जांच कर रही है। टीम घटनास्थल और वीडियो में नजर आ रहे युवकों की पहचान करने में जुटी है। चार दिनों के अंदर समस्तीपुर से इस तरह का यह तीसरा वीडियो सामने आया है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक यह पुष्टि नहीं की है कि वीडियो कब का है, कहां का है और इसमें नजर आ रहे युवक कौन हैं। पहले ये 2 तस्वीरें देखिए… अब जानिए वीडियो में क्या है? वायरल वीडियो में एक युवत कुछ युवकों के सामने हाथ जोड़कर उसे छोड़ देने की गुहार लगाती दिखाई दे रही है। लड़की कहती है, ‘मुझे छोड़ दो भइया, अब यहां नहीं आएंगे।’ इसी दौरान एक युवक उसे थप्पड़ मार देता है। इसके बाद लड़की वहां से भागने की कोशिश करती है, लेकिन एक युवक उसका हाथ पकड़ लेता है। तभी एक युवक कहता है, ‘ऐ, मारो मत… जाने दो।’ इसी बीच लड़की हाथ जोड़कर कहती है, ‘भइया, मारो मत, मुझे जाने दो।’ वहीं, कुछ युवक लड़की का वीडिया बनाते हुए भी दिख रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों में नाराजगी भी देखने को मिल रही है। वहीं, DSP स्तर के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस की टीम वीडियो की जांच कर रही है। सबसे पहले यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि वीडियो कहां का है। घटनास्थल की पुष्टि होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सूत्रों के अनुसार, वीडियो जिस युवक की ID से वायरल हुआ है, वह बेगूसराय के बखरी क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है। बखरी क्षेत्र खगड़िया और समस्तीपुर के विभूतिपुर-विथान थाना क्षेत्रों के आसपास स्थित है। ऐसे में पुलिस को आशंका है कि वीडियो इन सीमावर्ती इलाकों से जुड़ा हो सकता है। हालांकि, जांच पूरी होने तक पुलिस किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है। चार दिनों में सामने आए तीन वीडियो बता दें, पिछले चार दिनों में समस्तीपुर जिले में लड़कियों से बदसलूकी से जुड़े तीन वीडियो सामने आ चुके हैं। पहला वीडियो कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र से वायरल हुआ था। यह वीडियो बूढ़ी गंडक नदी के बाईपास बांध का बताया गया था। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इसके बाद मुसरीघरारी थाना क्षेत्र से दूसरा वीडियो सामने आया। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, यह वीडियो करीब डेढ़ साल पुराना है। अब नया वीडियो सामने आने के बाद पुलिस फिर सक्रिय हो गई है। पुलिस वीडियो वायरल करने वाले व्यक्ति के साथ-साथ लड़की और वीडियो में नजर आ रहे युवकों की पहचान करने में जुटी है। वीडियो की वास्तविकता और घटनास्थल की पुष्टि के बाद ही मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *