कुएं में गिरने से 22 साल की युवती की मौत:दो रेस्क्यू टीमों ने 2 घंटे मशक्कत कर बाहर निकाला, परिजन बोले-अचानक पैर फिसल गया

कुएं में गिरने से 22 साल की युवती की मौत:दो रेस्क्यू टीमों ने 2 घंटे मशक्कत कर बाहर निकाला, परिजन बोले-अचानक पैर फिसल गया

अलवर के राजगढ़ थाना क्षेत्र में 22 वर्षीय युवती अचानक कुएं में गिर गई, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर राजगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवती को बाहर निकालने के लिए राजगढ़ की भौरंगी गौशाला टीम और मालाखेड़ा की छावा टीम को मौके पर बुलाया। दोनों रेस्क्यू टीमों ने घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद महिला को कुएं से बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस ने तुरंत युवती को राजगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद ही युवती को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में सन्नाटा पसर गया। परिजनों ने कहा कि युवती का पैर फिसलने से वह कुएं में गिर गई। कुआं गहरा होने की वजह से उसे बाहर निकालने में काफी समय लगा। मृतका की पहचान निशा (22) पुत्री मुकेश चंद मीना, निवासी मोतीवाड़ा के रूप में हुई है। तहसीलदार पहुंचे अस्पताल, जांच में जुटी पुलिस राजगढ़ तहसीलदार रतनलाल बंशीवाल भी अस्पताल पहुंचे और घटना की पूरी जानकारी ली। पुलिस ने शव का शनिवार को पोस्टमार्टम कराया। हादसे के कारणों की गहनता से जांच की जा रही है। मृतका के कुएं मे गिरने के कारण सामने नहीं आ सके हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *