ट्रेन में यात्री के सीने में उठा तेज दर्द:अररिया में रेलवे ने स्टेशन पर उतारा, अस्पताल पहुंचते ही मौत, जोगबनी से कटिहार जा रहा था

ट्रेन में यात्री के सीने में उठा तेज दर्द:अररिया में रेलवे ने स्टेशन पर उतारा, अस्पताल पहुंचते ही मौत, जोगबनी से कटिहार जा रहा था

अररिया में कटिहार-जोगबनी रेलखंड पर पैसेंजर ट्रेन में एक यात्री की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। जोगबनी से कटिहार जा रहे 51 वर्षीय परमानंद यादव को सिमराहा स्टेशन के पास अचानक सीने में तेज दर्द होने लगा। उनके साथ यात्रा कर रहे परिजनों ने रेलवे प्रशासन से मदद मांगी। अररिया कोर्ट स्टेशन पर उतारकर अस्पताल पहुंचाया सूचना मिलने पर रेल प्रशासन ने मेडिकल सहायता उपलब्ध कराई। परमानंद यादव को अररिया कोर्ट रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतारा गया। इसके बाद एंबुलेंस से उन्हें सदर अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि, अस्पताल में डॉक्टरों ने शुरुआिक जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। बेटी के साथ पंजाब जाने के लिए निकले थे मृतक परमानंद यादव फारबिसगंज प्रखंड के अरहा वार्ड संख्या-03 के निवासी थे। वह अपनी बेटी के साथ जोगबनी से कटिहार जा रहे थे। कटिहार से उन्हें पंजाब जाने के लिए दूसरी ट्रेन पकड़नी थी। पिता की मौत से बेटी सदमे में यात्रा के दौरान अचानक पिता की तबीयत बिगड़ने और फिर मौत होने से उनकी बेटी सदमे में थी। फिलहाल रेल और स्थानीय प्रशासन की ओर से जरूरी कार्रवाई की जा रही है। मौत के सही कारण का पता पोस्टमार्टम और अन्य जांच के बाद चल सकेगा। अररिया में कटिहार-जोगबनी रेलखंड पर पैसेंजर ट्रेन में एक यात्री की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। जोगबनी से कटिहार जा रहे 51 वर्षीय परमानंद यादव को सिमराहा स्टेशन के पास अचानक सीने में तेज दर्द होने लगा। उनके साथ यात्रा कर रहे परिजनों ने रेलवे प्रशासन से मदद मांगी। अररिया कोर्ट स्टेशन पर उतारकर अस्पताल पहुंचाया सूचना मिलने पर रेल प्रशासन ने मेडिकल सहायता उपलब्ध कराई। परमानंद यादव को अररिया कोर्ट रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतारा गया। इसके बाद एंबुलेंस से उन्हें सदर अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि, अस्पताल में डॉक्टरों ने शुरुआिक जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। बेटी के साथ पंजाब जाने के लिए निकले थे मृतक परमानंद यादव फारबिसगंज प्रखंड के अरहा वार्ड संख्या-03 के निवासी थे। वह अपनी बेटी के साथ जोगबनी से कटिहार जा रहे थे। कटिहार से उन्हें पंजाब जाने के लिए दूसरी ट्रेन पकड़नी थी। पिता की मौत से बेटी सदमे में यात्रा के दौरान अचानक पिता की तबीयत बिगड़ने और फिर मौत होने से उनकी बेटी सदमे में थी। फिलहाल रेल और स्थानीय प्रशासन की ओर से जरूरी कार्रवाई की जा रही है। मौत के सही कारण का पता पोस्टमार्टम और अन्य जांच के बाद चल सकेगा।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *