टटीरी इंटरचेंज के पास अज्ञात वाहन ने युवक को रौंदा:दिल्ली जा रहा था सहारनपुर का राघव धवन, मौके पर ही मौत

टटीरी इंटरचेंज के पास अज्ञात वाहन ने युवक को रौंदा:दिल्ली जा रहा था सहारनपुर का राघव धवन, मौके पर ही मौत

बागपत में दिल्ली-देहरादून हाईवे पर टटीरी इंटरचेंज से पहले शुक्रवार देर रात एक हादसा हुआ। सड़क किनारे खड़े 30 वर्षीय राघव धवन को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। सहारनपुर के नुमाइश कैंप निवासी राघव धवन अपनी क्रेटा कार से दिल्ली में गारमेंट्स कारोबारी मित्र पार्थ शर्मा से मिलने जा रहे थे। 25-26 सितंबर की रात करीब एक बजे टटीरी इंटरचेंज से पहले हाईवे पर कार रोककर पेशाब करने के लिए सड़क किनारे खड़े हुए थे, तभी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे की सूचना पर परिजन जिला अस्पताल पहुंचे। राघव दो बहनों के इकलौते भाई थे। उनके पिता विजय धवन स्टोन क्रशर का व्यवसाय करते हैं। पुलिस अज्ञात वाहन और चालक की तलाश में सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *