समस्तीपुर में सरेराह नाबालिग से बदसलूकी और छेड़खानी के आरोपियों के घर पुलिस-प्रशासन का बुलडोजर चला है। आरोपी राहुल पासवान, रामबाबू सहनी और अवधेश पासवान के मकान पर बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण हटाया। प्रशासन के अनुसार, तीनों के मकान सरकारी जमीन पर बने थे। इसके अलावा अवधेश पासवान की पीडीएस दुकान का लाइसेंस सदर एसडीओ ने रद्द कर दिया है। इधर, मुख्य आरोपी विकास कुमार शर्मा और राहुल पासवान के वीडियो सामने आए हैं। जिसमें राहुल कान पकड़कर माफी मांगता नजर आ रहा है, जबकि विकास हाथ जोड़कर प्रशासन और समाज से माफी मांगते हुए दिखाई दे रहा है। जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र में किशोरी से बदसलूकी और वायरल वीडियो मामले में जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। सिलसिलेवार तरीके से जानिए पूरा मामला.. मुख्य आरोपी विकास ने हाथ जोड़कर मांगी माफी मुख्य आरोपी विकास कुमार शर्मा एक कमरे में खड़ा नजर आ रहा है। वह अपना परिचय देते हुए कहता है कि उस पर लड़की से बदसलूकी का आरोप लगा है। इसके बाद हाथ जोड़कर वह समाज और प्रशासन से माफी मांगता है और आगे ऐसी गलती नहीं करने की बात कहता है। विकास के दाहिने हाथ पर पट्टी बंधी हुई दिखाई दे रही है। संभावना जताई जा रही है कि यह वीडियो उसकी गिरफ्तारी के बाद सदर अस्पताल से लेकर कोर्ट में पेशी के बीच कहीं बनाया गया होगा और बाद में इसे सोशल मीडिया पर वायरल किया गया। विकास के खिलाफ शराब कारोबार से जुड़े कई मामले दर्ज हैं और वह पूर्व में जेल भी जा चुका है। घर से शराब बरामदगी के एक मामले में उसकी मां को भी जेल जाना पड़ा था। वहीं, उसके भाई सुभाष कुमार शर्मा के खिलाफ तेलंगाना में हत्या का मामला दर्ज है। निचली अदालत ने उसे फांसी की सजा सुनाई है। इसके खिलाफ हाईकोर्ट में अपील लंबित है। राहुल ने पकड़े कान दूसरा वीडियो राहुल पासवान का है। राहुल को विकास कुमार शर्मा का सहयोगी बताया जाता है। उसके खिलाफ भी शराब कारोबार से जुड़ा मामला दर्ज है। वीडियो में राहुल बारिश के बीच एक पेड़ के पास जमीन पर बैठा दिखाई दे रहा है। वह अपना परिचय देते हुए हाथ जोड़कर माफी मांगता है। इसके बाद कान पकड़कर कहता है कि वह दोबारा ऐसी गलती नहीं करेगा। वह 15 तारीख की घटना का जिक्र करते हुए खुद से गलती होने की बात कहता है और माफी मांगता है। वायरल हुए वीडियो में राहुल काफी आक्रामक नजर आया था। किशोरी जब वहां से निकलने की कोशिश कर रही थी, तब वह बार-बार उसका हाथ पकड़ता दिखाई दिया था। अब जानिए जिला प्रशासन ने क्या कार्रवाई की 3 आरोपियों के घर सरकारी जमीन पर सदर एसडीओ राकेश कुमार ने बताया कि विकास कुमार शर्मा, राहुल पासवान, अवधेश पासवान और रामबाबू सहनी के मकान सरकारी जमीन पर बने होने की सूचना मिली थी। इसके बाद अंचल कार्यालय की ओर से जमीन की मापी कराई गई। मापी के दौरान सरकारी जमीन पर निर्माण होने की पुष्टि हुई। इसके बाद मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। रामबाबू सहनी के मकान के साथ उसकी चाय की दुकान को भी सरकारी जमीन पर होने के कारण ध्वस्त किया गया है। मुख्य आरोपी विकास कुमार शर्मा के मकान का भी कुछ हिस्सा मापी के दौरान सरकारी जमीन पर पाया गया है। मकान पक्का होने के कारण उसे तत्काल नहीं हटाया गया है। परिजनों को 24 घंटे का नोटिस देकर जगह खाली करने का समय दिया गया है। नोटिस की अवधि समाप्त होने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। एसडीओ ने बताया कि इसके बाद एक बार फिर 72 घंटे का अल्टीमेटम दिया जाएगा। इसके बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो प्रशासन की ओर से कार्रवाई की जाएगी। अवधेश की पीडीएस दुकान का लाइसेंस रद्द नाबालिग से बदसलूकी के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजे गए अवधेश पासवान की पीडीएस दुकान का लाइसेंस भी तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया गया है। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद मामले से जुड़े अन्य लोगों में भी हड़कंप मचा हुआ है। अब जानिए क्या है पूरा मामला जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र में बूढ़ी गंडक नदी के बाईपास बांध पर एक नाबालिग अपने दोस्त के साथ फोटो खींच रही थी। इसी दौरान कुछ युवकों ने उसे रोक लिया। वायरल वीडियो में किशोरी के साथ बदसलूकी करने और उसे वहां से जाने से रोकने के आरोपियों को देखा गया था। घटना 15 सितंबर की है। समस्तीपुर पुलिस को इसकी जानकारी 23 सितंबर की रात करीब साढ़े 10 बजे मिली। इसके बाद पुलिस ने कर्पूरी ग्राम थाना क्षेत्र में कई जगहों पर छापेमारी की। 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के जेल भेजे जाने के 24 घंटे के अंदर प्रशासन ने तीन आरोपियों के मकानों पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की है, जबकि एक आरोपी के मकान के सरकारी जमीन पर आने वाले हिस्से को लेकर नोटिस जारी किया गया है। लड़की से छेड़छाड़ की तस्वीरें देखिए… —— इसे भी पढ़िए.. बेटे की गलती पर सजा दें,जान न लें-नंदन की मां:जमुई कांड के बाद नंदन-हरेराम के गांव पहुंची भास्कर; भाभी का सवाल- पकड़कर गोली क्यों मारी? “मेरे बेटे ने गलती की है तो कानून के मुताबिक सजा दें, मुझे मंजूर है। उसे जेल में रखें, लेकिन उसकी जान नहीं जानी चाहिए। ” ये कहना है जमुई छेड़खानी के मुख्य आरोपी नंदन यादव की मां का। वो अपने बेटे से एक बार मिलना चाह रही है, लेकिन उनका आरोप है कि पुलिस उन्हें अपने बेटे से न मिलने दे रही है, न ही उसकी तस्वीर दिखा रही है। पूरी खबर पढ़ें। समस्तीपुर में सरेराह नाबालिग से बदसलूकी और छेड़खानी के आरोपियों के घर पुलिस-प्रशासन का बुलडोजर चला है। आरोपी राहुल पासवान, रामबाबू सहनी और अवधेश पासवान के मकान पर बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण हटाया। प्रशासन के अनुसार, तीनों के मकान सरकारी जमीन पर बने थे। इसके अलावा अवधेश पासवान की पीडीएस दुकान का लाइसेंस सदर एसडीओ ने रद्द कर दिया है। इधर, मुख्य आरोपी विकास कुमार शर्मा और राहुल पासवान के वीडियो सामने आए हैं। जिसमें राहुल कान पकड़कर माफी मांगता नजर आ रहा है, जबकि विकास हाथ जोड़कर प्रशासन और समाज से माफी मांगते हुए दिखाई दे रहा है। जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र में किशोरी से बदसलूकी और वायरल वीडियो मामले में जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। सिलसिलेवार तरीके से जानिए पूरा मामला.. मुख्य आरोपी विकास ने हाथ जोड़कर मांगी माफी मुख्य आरोपी विकास कुमार शर्मा एक कमरे में खड़ा नजर आ रहा है। वह अपना परिचय देते हुए कहता है कि उस पर लड़की से बदसलूकी का आरोप लगा है। इसके बाद हाथ जोड़कर वह समाज और प्रशासन से माफी मांगता है और आगे ऐसी गलती नहीं करने की बात कहता है। विकास के दाहिने हाथ पर पट्टी बंधी हुई दिखाई दे रही है। संभावना जताई जा रही है कि यह वीडियो उसकी गिरफ्तारी के बाद सदर अस्पताल से लेकर कोर्ट में पेशी के बीच कहीं बनाया गया होगा और बाद में इसे सोशल मीडिया पर वायरल किया गया। विकास के खिलाफ शराब कारोबार से जुड़े कई मामले दर्ज हैं और वह पूर्व में जेल भी जा चुका है। घर से शराब बरामदगी के एक मामले में उसकी मां को भी जेल जाना पड़ा था। वहीं, उसके भाई सुभाष कुमार शर्मा के खिलाफ तेलंगाना में हत्या का मामला दर्ज है। निचली अदालत ने उसे फांसी की सजा सुनाई है। इसके खिलाफ हाईकोर्ट में अपील लंबित है। राहुल ने पकड़े कान दूसरा वीडियो राहुल पासवान का है। राहुल को विकास कुमार शर्मा का सहयोगी बताया जाता है। उसके खिलाफ भी शराब कारोबार से जुड़ा मामला दर्ज है। वीडियो में राहुल बारिश के बीच एक पेड़ के पास जमीन पर बैठा दिखाई दे रहा है। वह अपना परिचय देते हुए हाथ जोड़कर माफी मांगता है। इसके बाद कान पकड़कर कहता है कि वह दोबारा ऐसी गलती नहीं करेगा। वह 15 तारीख की घटना का जिक्र करते हुए खुद से गलती होने की बात कहता है और माफी मांगता है। वायरल हुए वीडियो में राहुल काफी आक्रामक नजर आया था। किशोरी जब वहां से निकलने की कोशिश कर रही थी, तब वह बार-बार उसका हाथ पकड़ता दिखाई दिया था। अब जानिए जिला प्रशासन ने क्या कार्रवाई की 3 आरोपियों के घर सरकारी जमीन पर सदर एसडीओ राकेश कुमार ने बताया कि विकास कुमार शर्मा, राहुल पासवान, अवधेश पासवान और रामबाबू सहनी के मकान सरकारी जमीन पर बने होने की सूचना मिली थी। इसके बाद अंचल कार्यालय की ओर से जमीन की मापी कराई गई। मापी के दौरान सरकारी जमीन पर निर्माण होने की पुष्टि हुई। इसके बाद मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। रामबाबू सहनी के मकान के साथ उसकी चाय की दुकान को भी सरकारी जमीन पर होने के कारण ध्वस्त किया गया है। मुख्य आरोपी विकास कुमार शर्मा के मकान का भी कुछ हिस्सा मापी के दौरान सरकारी जमीन पर पाया गया है। मकान पक्का होने के कारण उसे तत्काल नहीं हटाया गया है। परिजनों को 24 घंटे का नोटिस देकर जगह खाली करने का समय दिया गया है। नोटिस की अवधि समाप्त होने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। एसडीओ ने बताया कि इसके बाद एक बार फिर 72 घंटे का अल्टीमेटम दिया जाएगा। इसके बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो प्रशासन की ओर से कार्रवाई की जाएगी। अवधेश की पीडीएस दुकान का लाइसेंस रद्द नाबालिग से बदसलूकी के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजे गए अवधेश पासवान की पीडीएस दुकान का लाइसेंस भी तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया गया है। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद मामले से जुड़े अन्य लोगों में भी हड़कंप मचा हुआ है। अब जानिए क्या है पूरा मामला जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र में बूढ़ी गंडक नदी के बाईपास बांध पर एक नाबालिग अपने दोस्त के साथ फोटो खींच रही थी। इसी दौरान कुछ युवकों ने उसे रोक लिया। वायरल वीडियो में किशोरी के साथ बदसलूकी करने और उसे वहां से जाने से रोकने के आरोपियों को देखा गया था। घटना 15 सितंबर की है। समस्तीपुर पुलिस को इसकी जानकारी 23 सितंबर की रात करीब साढ़े 10 बजे मिली। इसके बाद पुलिस ने कर्पूरी ग्राम थाना क्षेत्र में कई जगहों पर छापेमारी की। 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के जेल भेजे जाने के 24 घंटे के अंदर प्रशासन ने तीन आरोपियों के मकानों पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की है, जबकि एक आरोपी के मकान के सरकारी जमीन पर आने वाले हिस्से को लेकर नोटिस जारी किया गया है। लड़की से छेड़छाड़ की तस्वीरें देखिए… —— इसे भी पढ़िए.. बेटे की गलती पर सजा दें,जान न लें-नंदन की मां:जमुई कांड के बाद नंदन-हरेराम के गांव पहुंची भास्कर; भाभी का सवाल- पकड़कर गोली क्यों मारी? “मेरे बेटे ने गलती की है तो कानून के मुताबिक सजा दें, मुझे मंजूर है। उसे जेल में रखें, लेकिन उसकी जान नहीं जानी चाहिए। ” ये कहना है जमुई छेड़खानी के मुख्य आरोपी नंदन यादव की मां का। वो अपने बेटे से एक बार मिलना चाह रही है, लेकिन उनका आरोप है कि पुलिस उन्हें अपने बेटे से न मिलने दे रही है, न ही उसकी तस्वीर दिखा रही है। पूरी खबर पढ़ें।

