मंडला जिले के नैनपुर क्षेत्र के हीरापुर गांव में शनिवार सुबह एक घटना हुई। गणेश मंच के पंडाल में सो रहे लोगों पर बिजली का तार टूटकर गिरा, जिससे करंट फैल गया। इस घटना में चार युवकों की मौत हो गई और तीन लोग घायल हुए। एक घायल की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल भेजा गया है। इनकी हुई मौत मृतकों में जैनू भांवरे (19), रवि झारिया (24), कृष्ण कुमार भांवरे (18) और वीरेंद्र भांवरे (24) शामिल हैं। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति का नाम प्रियांशु है। बिजली तार टूटकर गिरा यह घटना सुबह करीब 5 बजे हुई। बिजली के खंभे में लगे टीसी और मीटर के पास से तार टूटकर पंडाल में गिरा। उस समय पंडाल में करीब 7 से 8 लोग सो रहे थे। अब तक चार युवकों की मौत नैनपुर एसडीएम आशुतोष ठाकुर ने बताया है कि घटना की सूचना पर पुलिस, बिजली कंपनी और प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची। चार युवकों की करंट लगने से मौत की पुष्टि की। पुलिस और बिजली कंपनी की टीम जांच कर रही है।

