ग्रेटर त्रिवेणी पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरा होने के अवसर पर श्रद्धा भक्ति के साथ वंदे मातरम का गायन कार्यक्रम संपन्न हुआ। ज्ञात हो कि विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षण संस्थान की अगुवाई में संपूर्ण देश में एक साथ एक स्वर में वंदे मातरम का गायन होना तय था। इसी कड़ी में देश के सभी क्षेत्र के साथ ग्रेटर त्रिवेणी पब्लिक स्कूल में भी प्राचार्य एसके झा के नेतृत्व में पूरी भव्यता एवं श्रद्धा भक्ति के साथ वंदे मातरम गायन कार्यक्रम संपन्न हुआ। मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी एवं छात्र उपस्थित थे। ग्रेटर त्रिवेणी पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरा होने के अवसर पर श्रद्धा भक्ति के साथ वंदे मातरम का गायन कार्यक्रम संपन्न हुआ। ज्ञात हो कि विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षण संस्थान की अगुवाई में संपूर्ण देश में एक साथ एक स्वर में वंदे मातरम का गायन होना तय था। इसी कड़ी में देश के सभी क्षेत्र के साथ ग्रेटर त्रिवेणी पब्लिक स्कूल में भी प्राचार्य एसके झा के नेतृत्व में पूरी भव्यता एवं श्रद्धा भक्ति के साथ वंदे मातरम गायन कार्यक्रम संपन्न हुआ। मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी एवं छात्र उपस्थित थे।

