उज्जैन | गणेश विसर्जन पर्व पर पुलिस ने सिविल ड्रेस में क्राइम से लेकर अन्य टीमें तो निगरानी में तैनात की। 10 ड्रोन से भी सुरक्षा इंतजाम और भीड़ पर नजर रखी गई। सुरक्षा व्यवस्था में आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करते हुए पुलिस ने 10 से अधिक ड्रोन कैमरों के जरिए विसर्जन स्थलों व संवेदनशील रास्तों की हवाई निगरानी की। सुरक्षा को और मजबूत बनाने के लिए क्राइम टीम और पुलिस अधिकारियों को सिविल ड्रेस में विभिन्न घाटों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में तैनात किया गया।

