200 प्रशिक्षुओं ने सीखा हार्टफुलनेस ध्यान, सफाई और प्रार्थना का अभ्यास

200 प्रशिक्षुओं ने सीखा हार्टफुलनेस ध्यान, सफाई और प्रार्थना का अभ्यास

सागर| औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हार्टफुलनेस संस्था ने तीन दिवसीय ध्यान प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया। शिविर में लगभग 200 प्रशिक्षुओं को हार्टफुलनेस ध्यान, सफाई और प्रार्थना की प्रक्रिया समझाई गई। आयोजन जोनल कोऑर्डिनेटर प्रतिभा शांडिल्य के मार्गदर्शन में हुआ। पहले दिन ध्यान की विधि और उद्देश्य पर सत्र हुआ। प्रशिक्षुओं को हृदय पर ध्यान केंद्रित करने और ध्यान के दौरान आने वाले विचारों को बिना प्रतिक्रिया के आने-जाने देने की बात बताई गई। वक्ताओं ने इसे एकाग्रता बढ़ाने और जीवन में संतुलन बनाने में सहायक बताया। दूसरे दिन हार्टफुलनेस सफाई पर प्रशिक्षण दिया गया। इसमें कहा गया कि दिनभर के अनुभवों से बनी मानसिक छापें तनाव बढ़ा सकती हैं। शाम को एकांत में बैठकर यह भावना करने की प्रक्रिया बताई गई कि अशुद्धियां धुएं की तरह बाहर निकल रही हैं। कार्यक्रम में संस्थान के संयुक्त संचालक देवेश श्रीवास्तव और प्राचार्य अमरनाथ साकेत उपस्थित रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *