सागर| भाद्रपद पूर्णिमा के अवसर पर शनिवार को श्री सरोवर सरकार हनुमान मंदिर में विभिन्न धार्मिक आयोजन होंगे। सुबह 8 बजे हनुमान जी, भगवान शिव एवं शनिदेव सहित देवी-देवताओं का पूजन, श्रृंगार व आरती होगी। दोपहर 12 बजे पार्थिव शिवलिंग निर्माण, 1 बजे श्री सत्यनारायण कथा, 2 बजे नवग्रह शांति व माता अन्नपूर्णा पूजन तथा 3 बजे रुद्राभिषेक होगा। शाम 4 बजे हवन-आरती और 5 बजे सुंदरकांड पाठ होगा। शाम 6 से रात 8 बजे तक कन्या भोजन है।

