जिले में लगातार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, गिरा पारा

जिले में लगातार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, गिरा पारा

मानसून के अंतिम चरण में जिले के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। पिछले 10 दिनों यानी 16 से 25 सितंबर के दौरान जिले में अधिकतम तापमान करीब 27 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 23 से 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लगातार बादल छाए रहने, हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने के कारण मौसम नम और उमस भरा बना रहा। 16 सितंबर को अधिकतम तापमान करीब 30 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके बाद 17 से 20 सितंबर के बीच अधिकतम तापमान 29 से 30 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री के आसपास रहा। 21 और 22 सितंबर को अधिकतम तापमान करीब 30 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री रहा। 23 और 24 सितंबर को बारिश एवं गरज के कारण अधिकतम तापमान घटकर करीब 29 डिग्री पहुंच गया। 25 सितंबर को मौसम में और बदलाव आया तथा अधिकतम तापमान करीब 27 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दिन बारिश और आंधी का असर भी देखा गया। मौसम विभाग के अनुसार पांच दिनों में औसत बारिश हुई 43 एमएम बारिश के आंकड़ों के अनुसार 21 सितंबर को 15.4 मिमी, 22 सितंबर को 16.2 मिमी, 23 सितंबर को 27.8 मिमी, 24 सितंबर को 658.6 मिमी तथा 25 सितंबर को 516 मिमी कुल बारिश दर्ज की गई। इन दिनों की औसत वर्षा क्रमशः 1.28, 1.35, 2.32, 54.88 और 43 एमएम रही। एक सितंबर से 25 सितंबर तक जिले में सामान्य वर्षा 217.1 मिमी के मुकाबले औसत वर्षा 337.39 मिमी दर्ज की गई है। इस तरह जिले में सामान्य से 120.29 मिमी अधिक वर्षा हुई है। कृषि सह मौसम सलाहकार मधुकर कुमार ने कहा कि लगातार बारिश और बादल रहने से तापमान में गिरावट आई है तथा वातावरण में नमी बढ़ी है। किसानों को खेतों में जलजमाव की स्थिति पर नजर रखनी चाहिए। जहां पानी अधिक जमा हो, वहां निकासी की व्यवस्था करें। उन्होंने किसानों को मौसम के अनुसार कृषि कार्य करने तथा गरज-चमक के दौरान खुले खेतों में अनावश्यक रूप से जाने से बचने की सलाह दी। मानसून के अंतिम चरण में जिले के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। पिछले 10 दिनों यानी 16 से 25 सितंबर के दौरान जिले में अधिकतम तापमान करीब 27 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 23 से 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लगातार बादल छाए रहने, हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने के कारण मौसम नम और उमस भरा बना रहा। 16 सितंबर को अधिकतम तापमान करीब 30 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके बाद 17 से 20 सितंबर के बीच अधिकतम तापमान 29 से 30 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री के आसपास रहा। 21 और 22 सितंबर को अधिकतम तापमान करीब 30 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री रहा। 23 और 24 सितंबर को बारिश एवं गरज के कारण अधिकतम तापमान घटकर करीब 29 डिग्री पहुंच गया। 25 सितंबर को मौसम में और बदलाव आया तथा अधिकतम तापमान करीब 27 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दिन बारिश और आंधी का असर भी देखा गया। मौसम विभाग के अनुसार पांच दिनों में औसत बारिश हुई 43 एमएम बारिश के आंकड़ों के अनुसार 21 सितंबर को 15.4 मिमी, 22 सितंबर को 16.2 मिमी, 23 सितंबर को 27.8 मिमी, 24 सितंबर को 658.6 मिमी तथा 25 सितंबर को 516 मिमी कुल बारिश दर्ज की गई। इन दिनों की औसत वर्षा क्रमशः 1.28, 1.35, 2.32, 54.88 और 43 एमएम रही। एक सितंबर से 25 सितंबर तक जिले में सामान्य वर्षा 217.1 मिमी के मुकाबले औसत वर्षा 337.39 मिमी दर्ज की गई है। इस तरह जिले में सामान्य से 120.29 मिमी अधिक वर्षा हुई है। कृषि सह मौसम सलाहकार मधुकर कुमार ने कहा कि लगातार बारिश और बादल रहने से तापमान में गिरावट आई है तथा वातावरण में नमी बढ़ी है। किसानों को खेतों में जलजमाव की स्थिति पर नजर रखनी चाहिए। जहां पानी अधिक जमा हो, वहां निकासी की व्यवस्था करें। उन्होंने किसानों को मौसम के अनुसार कृषि कार्य करने तथा गरज-चमक के दौरान खुले खेतों में अनावश्यक रूप से जाने से बचने की सलाह दी।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *