सवाई माधोपुर| केंद्रीय संचार ब्यूरो के क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से एक निजी विद्यालय में राजभाषा हिंदी के महत्व पर संगोष्ठी और विभिन्न प्रतियोगिताओं के आयोजन किया । संगोष्ठी में ब्यूरो प्रभारी अधिकारी नेमीचंद मीणा ने बताया ने हिन्दी दिवस की विस्तृत जानकारी से बच्चों को रूबरू कराया। संगोष्ठी में विद्यालय निदेशक रवींद्र कुमार जैन, प्रिंसिपल राजवीर शर्मा और हिंदी के अध्यापक मनीष वर्मा ने भी राजभाषा हिंदी पर अपने विचार व्यक्त कर छात्र-छात्राओं को जानकारी दी। कार्यक्रम में राजभाषा हिंदी पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र-छात्राओं में भाग लिया निबंध प्रतियोगिता में विजय रहे छात्र-छात्राओं को ब्यूरो की ओर से पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

