जिला स्तरीय ‘युवा संवाद’ कार्यक्रम में युवाओं ने वीसी के माध्यम से लिया भाग

जिला स्तरीय ‘युवा संवाद’ कार्यक्रम में युवाओं ने वीसी के माध्यम से लिया भाग

कासं| सवाई माधोपुर विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय ‘युवा संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम से राज्य स्तरीय आयोजन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़ा रहा, युवाओं के साथ संवाद के विभिन्न सत्र आयोजित हुए। जिला स्तरीय कार्यक्रम में विभिन्न विभागों एवं युवा संगठनों से जुड़े 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं ने सहभागिता की। राजस्थान युवा बोर्ड के निर्देशानुसार जिलों से युवाओं की ऑनलाइन सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न विभागों एवं संगठनों से युवाओं को जोड़ा गया। सवाई माधोपुर की माय भारत वॉलंटियर सृष्टि शर्मा जयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में उपस्थित रही और संवाद सत्र में सहभागिता की। कार्यक्रम में चयनित युवाओं के साथ संवाद सत्र आयोजित हुए तथा युवाओं को विभिन्न विषयों पर अपने विचार एवं अनुभव साझा करने का अवसर मिला। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संवाद के दो सत्रों में चयनित युवाओं से संवाद किया गया। जिला स्तरीय आयोजन में माय भारत के जिला युवा अधिकारी हर्षित खंडेलवाल, एमजीएसएस साहू नगर की प्रधानाचार्य राजेश मंगल, भारत स्काउट एवं गाइड से महेश सेजवाल, हिन्दुस्तान स्काउट से भारत प्रजापत, एनसीसी से मुसाविर अहमद तथा एनएसएस से प्रशांत राव सहित संबंधित विभागों के प्रतिनिधि एवं युवा उपस्थित रहे। कार्यक्रम के आयोजन एवं समन्वय में माय भारत वॉलंटियर्स राजेश गुर्जर, मनोज मनावर, रिंकी संगत एवं योगेश योगी की सहभागिता रही।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *