किन्नरों के दो समूहों में गद्दी को लेकर हुई मारपीट

किन्नरों के दो समूहों में गद्दी को लेकर हुई मारपीट

कासं| सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित हम्माल मोहल्ले में किन्नरों के दो समूहों में झगड़ा हो गया, जिससे कुछ किन्नर गंभीर रूप से घायल हो गए। किन्नरों की आपसी लड़ाई के चलते मोहल्लावासियों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। यहां किन्नरों ने एक-दूसरे के कपड़े तक फाड़ दिए, तथा जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान यहां बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों की सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची, तथा दोनों समूहों के किन्नरों को कोतवाली थाने लेकर गई। वहीं घायल किन्नरों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। शहर पुलिस चौकी प्रभारी हरलाल ने बताया कि हम्माल मोहल्ले स्थित किन्नरों की गद्दी को लेकर इनके बीच पिछले कुछ समय से विवाद चल रहा है। इसके चलते शाम को कोमल किन्नर व उसके साथी श्योपुर से सवाई माधोपुर आए। यहां पहुंचने पर उनका दूसरे समूह की पिंकी किन्नर व उसके साथियों से विवाद हो गया। इसके बाद दोनों समूहों में मारपीट हो गई। मारपीट में पिंकी, डोली और विष्णु को गंभीर चोटें आईं। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल किन्नरों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां घायलों का उपचार किया गया। फिलहाल दोनों पक्षों की ओर से पुलिस थाने में कोई एफआईआर नहीं दी गई है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *