सिंहवाड़ा में गिरा विशाल पीपल का पेड़, यातायात-बिजली ठप:श्याम चौक के पास हादसा, घंटों बाधित रहा जाले-अतरबेल पथ

सिंहवाड़ा में गिरा विशाल पीपल का पेड़, यातायात-बिजली ठप:श्याम चौक के पास हादसा, घंटों बाधित रहा जाले-अतरबेल पथ

सिंहवाड़ा के श्याम चौक स्थित विशाल बैंक्वेट हॉल के सामने जाले-अतरबेल पथ पर शुक्रवार रात करीब 9 बजे एक बड़ा पीपल का पेड़ गिर गया। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन मुख्य सड़क पर यातायात और बिजली सप्लाई पूरी तरह ठप हो गई। लगातार बारिश और तेज हवाओं से पेड़ की जड़ें कमजोर हो गई थीं, जिससे वह सड़क पर आ गिरा। पेड़ गिरने से बिजली के तार टूट गए, जिससे पूरे इलाके की बिजली गुल हो गई। सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना मिलते ही सिंहवाड़ा पुलिस मौके पर पहुंची। एसआई संजय कुमार ने यातायात संभाला और वैकल्पिक रास्तों से वाहनों को निकाला। कुछ ही देर में यातायात बहाल कर दिया गया। बिजली विभाग के कर्मचारी लोकेश ठाकुर, फैयाज, जितेंद्र राम और अख्तर ने टूटे तारों की मरम्मत शुरू की। उन्होंने बताया कि नुकसान ज्यादा है, पर जल्द बिजली बहाल करने की कोशिश की जा रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पुराने और जर्जर पेड़ों को समय रहते हटाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसे न हों। सिंहवाड़ा के श्याम चौक स्थित विशाल बैंक्वेट हॉल के सामने जाले-अतरबेल पथ पर शुक्रवार रात करीब 9 बजे एक बड़ा पीपल का पेड़ गिर गया। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन मुख्य सड़क पर यातायात और बिजली सप्लाई पूरी तरह ठप हो गई। लगातार बारिश और तेज हवाओं से पेड़ की जड़ें कमजोर हो गई थीं, जिससे वह सड़क पर आ गिरा। पेड़ गिरने से बिजली के तार टूट गए, जिससे पूरे इलाके की बिजली गुल हो गई। सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना मिलते ही सिंहवाड़ा पुलिस मौके पर पहुंची। एसआई संजय कुमार ने यातायात संभाला और वैकल्पिक रास्तों से वाहनों को निकाला। कुछ ही देर में यातायात बहाल कर दिया गया। बिजली विभाग के कर्मचारी लोकेश ठाकुर, फैयाज, जितेंद्र राम और अख्तर ने टूटे तारों की मरम्मत शुरू की। उन्होंने बताया कि नुकसान ज्यादा है, पर जल्द बिजली बहाल करने की कोशिश की जा रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पुराने और जर्जर पेड़ों को समय रहते हटाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसे न हों।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *