करनाल कबड्डी प्रतियोगिता में पहुंचे दीपेंद्र हुड्डा:कहा- इसी स्टेडियम का निर्माण हुड्डा साहब की कलम से शुरू हुआ था, धान खरीद जल्द शुरू करे सरकार

करनाल कबड्डी प्रतियोगिता में पहुंचे दीपेंद्र हुड्डा:कहा- इसी स्टेडियम का निर्माण हुड्डा साहब की कलम से शुरू हुआ था, धान खरीद जल्द शुरू करे सरकार

रोहतक से सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा शुक्रवार देर रात घरौंडा के गांव गगसीना में आयोजित सर्कल कबड्डी प्रतियोगिता में पहुंचे। उन्होंने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया। हुड्डा ने कहा कि गांव में हर साल दादा काला पीर के आशीर्वाद से प्रदेश स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता होती है। उन्होंने कहा कि जिस स्टेडियम में प्रतियोगिता हो रही है, उसका निर्माण हुड्डा साहब की कलम से शुरू हुआ था। गांव ने जो जिम्मेदारी दी, उसे निभाया
दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि समय-समय पर स्टेडियम को आगे बढ़ाने के लिए गांव की ओर से जो जिम्मेदारी दी गई, उसे उन्होंने निभाया है। उन्होंने कहा कि गगसीना गांव का विशेष आशीर्वाद उनके परिवार पर रहा है। प्रतियोगिता के मंच से उन्होंने सरकार से कॉमनवेल्थ खेलों में हरियाणा की भागीदारी सुनिश्चित करने की मांग भी रखी, ताकि प्रदेश के खिलाड़ी भारत का नाम ऊंचा कर सकें। चुनाव आयोग पर लगाए आरोप, इस्तीफे की मांग
चंडीगढ़ में हुए कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर दीपेंद्र हुड्डा ने चुनाव आयोग पर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि उनके अनुसार चुनाव आयोग ने मिलीभगत कर भाजपा की सरकार बनवाई और पूरे देश में भी ऐसा किया गया। उन्होंने वोट चोरी और चुनाव में गड़बड़ी के आरोप लगाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन में कांग्रेस के सांसद और विधायक शामिल हुए और सभी ने यही मांग उठाई। कांग्रेस ने हाल में चंडीगढ़ में ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया था। धान खरीद शुरू नहीं, कट लगाने का आरोप
धान के सीजन को लेकर दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि धान में भी बड़ा घोटाला सामने आ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों की धान पर 300 से 400 रुपए तक का कट लगाया जा रहा है, जबकि अभी धान की सरकारी खरीद शुरू भी नहीं हुई है। उन्होंने सरकार से जल्द से जल्द धान की खरीद शुरू करने की मांग की।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *