बाराबंकी में ऑरेंज अलर्ट:60KM की रफ्तार से चल-सकती हैं हवाएं:भारी बारिश का अनुमान, डीएम ने लोगों से घरों में रहने की अपील की

बाराबंकी में ऑरेंज अलर्ट:60KM की रफ्तार से चल-सकती हैं हवाएं:भारी बारिश का अनुमान, डीएम ने लोगों से घरों में रहने की अपील की

बाराबंकी में खराब मौसम को देखते हुए मौसम विभाग और राहत आयुक्त, उत्तर प्रदेश की ओर से ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 26 सितंबर की सुबह 8:30 बजे तक भारी बारिश, मेघगर्जन, वज्रपात और 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक की तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। डीएम ने घर से न निकलने की अपील की शुक्रवार रात 9 बजे जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने जिलेवासियों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से घर से बाहर नहीं निकलने की अपील की। उन्होंने लोगों से अपनी और परिवार की सुरक्षा को प्राथमिकता देने और मौसम संबंधी एडवाइजरी का पालन करने को कहा। सभी विभाग अलर्ट पर डीएम ने राजस्व, पुलिस, स्वास्थ्य, बिजली, सिंचाई, पंचायती राज और नगर निकाय समेत सभी संबंधित विभागों को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। जलभराव वाले क्षेत्रों, निचले इलाकों, कमजोर भवनों और नदी-नालों के आसपास विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है। प्रशासन की ओर से लोगों से अपील की गई है कि तेज बारिश और हवाओं के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें और जरूरत पड़ने पर ही घर से बाहर निकलें। आंधी और वज्रपात के दौरान इन बातों का रखें ध्यान आंधी-तूफान के दौरान पेड़ों, बिजली के खंभों और कमजोर भवनों से दूर रहने की सलाह दी गई है। वज्रपात की स्थिति में खुले मैदान या पेड़ों के नीचे जाने से बचने को कहा गया है। लोगों को टूटे या गिरे हुए बिजली के तारों को छूने से भी मना किया गया है। किसी भी आपात स्थिति में जिला आपदा नियंत्रण कक्ष के नंबर 05248-226017 और 9454418880 पर संपर्क किया जा सकता है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *