शिवपुरी में 3 हजार रुपए के इनामी आरोपी सीताराम गौड़ को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वह शासकीय जमीन को फर्जी एनजीओ के नाम दर्ज कराकर बेचने के मामले में 18 महीने से फरार था। पुलिस ने उसे 26 नंबर कोठी के पीछे आरा मशीन के पास से पकड़ा और कोर्ट में पेशी के बाद जिला जेल भेज दिया। यह शिकायत 21 मार्च 2025 को पटवारी हल्का झींगुरा के आनंद यादव ने दर्ज कराई थी। इसमें सीताराम गौड़ समेत 9 लोगों पर फर्जी एनजीओ सर्टिफिकेट से सरकारी जमीन पर कब्जा करने और उसे एनजीओ के नाम रजिस्ट्री कराकर बेचने का आरोप था। इस मामले में पुलिस ने पहले 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। मुख्य आरोपी सीताराम गौड़ (52) निवासी बृजधाम कॉलोनी ठकुरपुरा फरार था। उसकी गिरफ्तारी के लिए एसपी यांगचेन डोलकर भूटिया ने 3 हजार रुपए का इनाम रखा था। कोतवाली थाना प्रभारी रोहित दुबे और उनकी टीम ने उसे पकड़ा।

