देशी पिस्टल और 2 कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार:बैतूल में बांगा से मोरखा जा रहा था, मुखबिर की सूचना से पकड़ा

देशी पिस्टल और 2 कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार:बैतूल में बांगा से मोरखा जा रहा था, मुखबिर की सूचना से पकड़ा

बैतूल में त्योहारों को देखते हुए अवैध हथियारों और आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बोरदेही पुलिस ने एक व्यक्ति को देशी पिस्टल और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी बांगा गांव का रहने वाला है और हथियार लेकर मोरखा की ओर जा रहा था। पुलिस के अनुसार, 24 सितंबर की देर रात मुखबिर से सूचना मिली कि बांगा निवासी झाडु यदुवंशी (49) देशी पिस्टल लेकर बांगा से मोरखा की ओर जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम मोरखा रोड, बांगा क्षेत्र में पहुंची। आरोपियों के पास देशी पिस्टल और दो कारतूस मिले
पुलिस ने संदिग्ध को रोककर तलाशी ली। उसके पास से एक देशी पिस्टल और दो जिंदा कारतूस मिले। पुलिस ने हथियार और कारतूस जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ आयुध अधिनियम की धारा 25-27 के तहत कार्रवाई की गई है। जब्त हथियार और कारतूस की अनुमानित कीमत 17 हजार रुपए बताई गई है। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक भैयालाल उईके, उप निरीक्षक पंचमसिंह उईके सहित बोरदेही थाने के पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अवैध हथियार या आपराधिक गतिविधि की जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *