उदयपुर सिटी-हिम्मतनगर रेलखंड के शामलाजी रोड स्टेशन यार्ड में तकनीकी काम किया जा रहा है। इसके चलते 28 सितंबर से 6 अक्टूबर तक उदयपुर-असारवा रूट पर आने-जाने वाली 5 ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। इनमें 4 ट्रेनें आंशिक रूप से रद्द रहेंगी। वहीं एक ट्रेन को रीशेड्यूल किया गया है। उत्तर-पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया- अजमेर मंडल के उदयपुर सिटी-हिम्मतनगर रेलखंड पर शामलाजी रोड स्टेशन यार्ड में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है। आंशिक रद्द ट्रेनें कोटा-असारवा: गाड़ी संख्या 19822 कोटा-असारवा ट्रेन 29 सितंबर और 2 अक्टूबर को कोटा से चलेगी, लेकिन उदयपुर सिटी तक ही संचालित होगी। उदयपुर सिटी-असारवा के बीच यह ट्रेन आंशिक रद्द रहेगी। असारवा-कोटा: गाड़ी संख्या 19821 असारवा-कोटा ट्रेन 30 सितंबर और 3 अक्टूबर को असारवा के बजाय उदयपुर सिटी से रवाना होगी। असारवा-उदयपुर सिटी के बीच यह ट्रेन आंशिक रद्द रहेगी। कानपुर सेंट्रल-असारवा: गाड़ी संख्या 01905 कानपुर सेंट्रल-असारवा रेलसेवा 28 सितंबर और 5 अक्टूबर को कानपुर सेंट्रल से चलेगी, लेकिन उदयपुर सिटी तक ही संचालित होगी। उदयपुर सिटी-असारवा के बीच यह ट्रेन आंशिक रद्द रहेगी। असारवा-कानपुर सेंट्रल: गाड़ी संख्या 01906 असारवा-कानपुर सेंट्रल ट्रेन 29 सितंबर और 6 अक्टूबर को असारवा के बजाय उदयपुर सिटी से रवाना होगी। असारवा-उदयपुर सिटी के बीच यह ट्रेन आंशिक रद्द रहेगी। एक ट्रेन रीशेड्यूल गाड़ी संख्या 69243 असारवा-चित्तौड़गढ़ ट्रेन 4 अक्टूबर और 5 अक्टूबर को असारवा से निर्धारित समय से 1 घंटे की देरी से रवाना होगी। इस तरह शामलाजी रोड स्टेशन यार्ड में तकनीकी कार्य के कारण 28 सितंबर से 6 अक्टूबर तक कुल 5 ट्रेनों के संचालन पर असर रहेगा। इनमें 4 ट्रेनें आंशिक रद्द और एक ट्रेन रीशेड्यूल रहेगी।

