देवास में गणेश विसर्जन के दौरान दिखा भावुक नजारा:दस दिन पूजा के बाद बप्पा को दी विदाई, भावुक हुआ आरव

देवास में गणेश विसर्जन के दौरान दिखा भावुक नजारा:दस दिन पूजा के बाद बप्पा को दी विदाई, भावुक हुआ आरव

देवास के कालूखेड़ी तालाब पर गणेश विसर्जन के दौरान भावुक कर देने वाला नजारा देखने को मिला। विसर्जन के समय विकास नगर का नन्हा बालक आरव शर्मा अपने प्यारे ‘बप्पा’ की विदाई पर खुद को संभाल नहीं पाया और फूट-फूटकर रोने लगा। उसकी आंखों से लगातार बहते आंसुओं के बीच बस एक ही शब्द निकल रहा था “बप्पा जा रहे हैं” बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक दिखे उदास भावुक मासूम आरव ने पूरे 10 दिनों तक पूरे नियम और भक्ति भाव से गणेश जी की पूजा-सेवा की थी। जब विसर्जन का समय आया तो बप्पा के बिछड़ने के गम में वह खुद को रोक नहीं पाया और बिलख-बिलख कर रो पड़ा। मासूम को इस तरह भावुक होता देख वहां मौजूद परिजनों ने उसे संभाला और चुप कराया। सिर्फ आरव ही नहीं, विसर्जन स्थल पर मौजूद कई अन्य बच्चे, महिलाएं और युवा भी विदाई की इस घड़ी में भावुक हो उठे। कोई हाथ जोड़कर एकटक बप्पा को निहारता रहा, तो कोई प्रतिमा जलमग्न होने के बाद उदास नजर आया। सुबह से ही शहर के मीराबावड़ी और मीठा तालाब जैसे अस्थाई कुंडों पर ढोल-नगाड़ों के साथ श्रद्धालु पहुंचे, जहां आरती व पूजा-अर्चना के बाद नम आंखों से बप्पा को अंतिम विदाई दी गई। कालूखेड़ी तालाब पर उमड़ी भीड़ बड़ी गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए कालूखेड़ी तालाब पर विशेष प्रबंध किए गए थे, जहां दोपहर बाद से ही विसर्जन का सिलसिला तेज हो गया। सुरक्षा व सुगम व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर एसडीएम अभिषेक शर्मा, सीएसपी सुमित अग्रवाल सहित पुलिस, प्रशासन और नगर निगम की टीमें लगातार गश्त करती रहीं और इंतजामों का जायजा लिया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *