सिंगरौली में नदी किनारे मिला युवती का शव:एक सप्ताह पुराना होने की आशंका, हाथ में कड़ा भी मिला

सिंगरौली में नदी किनारे मिला युवती का शव:एक सप्ताह पुराना होने की आशंका, हाथ में कड़ा भी मिला

सिंगरौली जिले में रेड़ नदी के किनारे शुक्रवार को युवती का शव मिला है। राहगीरों ने शव को नदी के किनारे बहते हुए देखा। उन्होंने तुरंत स्थानीय पुलिस को इसकी जानकारी दी। जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकालकर जांच शुरू की। मामला बैढ़न थाना क्षेत्र की शासन चौकी के पास रेड़ नदी का है। पुलिस के अनुसार शव करीब एक सप्ताह पुराना है। शव पूरी तरह गल चुका है। उसकी पहचान नहीं हो सकी है। हाथ में मिला कड़ा पुलिस को शव के हाथ में कड़ा मिला है। इसी आधार पर शव के युवती का होने का अनुमान है। शुरुआती जांच में मृतका की उम्र करीब 20 साल होने की आशंका है। घटना की जानकारी मिलने पर एफएसएल टीम और डॉक्टरों की टीम भी मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल से जरूरी सबूत जुटाए और शव की जांच की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बैढ़न थाना प्रभारी अभिमन्यु द्विवेदी ने बताया कि शव को नदी से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। शव की पहचान नहीं हो सकी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही वजह साफ हो पाएगी। पुलिस फिलहाल मृतका की पहचान और घटना से जुड़े पहलुओं की जांच कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *