पत्नी से विवाद के बाद युवक ने जान दी:बदायूं में ससुरालियों पर रातभर धमकाने का आरोप, फंदे से लटका मिला शव

पत्नी से विवाद के बाद युवक ने जान दी:बदायूं में ससुरालियों पर रातभर धमकाने का आरोप, फंदे से लटका मिला शव

बदायूं के मुजरिया थाना क्षेत्र में पत्नी से विवाद के बाद एक 22 साल के युवक ने गांव के बाहर जंगल में पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक का शव शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे पेड़ पर लटका मिला। परिजनों ने आरोप लगाया है कि गुरुवार शाम विवाद के बाद ससुराल पक्ष के लोगों ने युवक को धमकाया था, जिससे वह डर गया था। मुजरिया क्षेत्र के पातरचोहा गांव के रहने वाले चमन (22) पुत्र चंद्रकेश की शादी 6 जुलाई 2026 को सबदलपुर गांव की मीना पुत्री ओमकार से हुई थी। परिजनों के मुताबिक, शादी के बाद से ही दोनों के बीच झगड़ा चल रहा था। गुरुवार शाम झगड़ा बढ़ने पर मीना ने अपने मायके वालों को बुला लिया था। आरोप है कि मायके पक्ष के लोगों ने चमन को धमकाया और उसके साथ बदसलूकी की। बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह चमन गांव से बाहर जंगल की ओर चला गया। करीब 9 बजे रास्ते से गुजर रहे लोगों ने उसका शव पेड़ पर लटका देखा। उन्होंने तुरंत परिजनों को सूचना दी। जानकारी मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को खबर दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने के बाद आरोपों की जांच की जाएगी और आगे कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *