नूंह क्राइम ब्रांच ने पकड़ा नशा तस्कर:तलाशी में बैग से मिला गांजा, बेचने के लिए बाइपास पर खड़ा, NDPS एक्ट में FIR

नूंह क्राइम ब्रांच ने पकड़ा नशा तस्कर:तलाशी में बैग से मिला गांजा, बेचने के लिए बाइपास पर खड़ा, NDPS एक्ट में FIR

नूंह क्राइम ब्रांच की टीम ने नशा तस्करी के आरोप में घासेड़ा निवासी एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 1 किलो 895 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। सदर नूंह थाना पुलिस ने इस मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस प्रवक्ता कृष्ण कुमार ने बताया कि 24 सितंबर को सीआईए टीम गश्त कर रही थी। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि एक युवक अड़बर-बाइपास पर नशीला पदार्थ बेचने की तैयारी में खड़ा है। बैग से बरामद हुआ गांजा सूचना के आधार पर टीम बताए गए स्थान पर पहुंची और युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में उसकी पहचान घासेड़ा निवासी इकबाल के तौर पर हुई। पुलिस के मुताबिक, नियमों के मुताबिक एक राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में आरोपी की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके बैग से गांजा बरामद हुआ। बरामद गांजे का वजन 1 किलो 895 ग्राम था। इसके बाद सदर नूंह थाने में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस अब बरामद गांजे के स्रोत और उसकी सप्लाई से जुड़े पहलुओं की जांच कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *